विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baazigar के सेट पर शाह रुख से पहली बार मिली थीं काजोल, फिल्म के 30 साल पूरे होने पर याद किया किस्सा

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 12 Nov 2023 11:47 AM (IST)

शाह रुख खान काजोल और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म बाजीगर को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके ...और पढ़ें

फिल्म बाजीगर को पूरे हुए 30 साल (Photo Credit: Instagram)
फिल्म बाजीगर को पूरे हुए 30 साल (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. बाजीगर फिल्म को पूरे हुए 30 साल
  2. काजोल ने शेयर किया पोस्ट
  3. शिल्पा शेट्टी ने इस फिल्म से किया था डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 Years Of Baazigar: मस्तान बर्मावाला और अब्बास बर्मावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीगर' ने आज 12 नवंबर, 2023 को अपनी रिलीज के तीस साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाह रुख खान के साथ एक्ट्रेस काजोल और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं।

'बाजीगर' मूवी शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म थी, तो वहीं काजोल की यह दूसरी फिल्म थी। अब 'बाजीगर' के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने इस फिल्म की कई तस्वीरें और एक नोट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पुरानी यादों को फिर से ताजा किया है।

यह भी पढ़ें: शाह रुख संग पहले सीन में घबरा गई थीं शिल्पा, फिर 'बाजीगर' की सलाह ने बदल दी जिंदगी

शाह रुख से पहली बार मिली थीं काजोल

काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टग्राम पर फिल्म 'बाजीगर' से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के 30 साल पूरे होने पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक नोट भी लिखा है। काजोल ने लिखा 'बाजीगर के 30 साल पूरे हो गए। यहां सेट पर बहुत कुछ पहली बार था। पहली बार मैंने सरोज जी के साथ काम किया, पहली बार मैं शाह रुख खान से मिली। पहली बार जब मैं अनु मालिक से मिली'।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

इसके आगे काजोल ने लिखा 'मैं 17 साल की थी, जब मैंने फिल्म शुरू की थी। अब्बास भाई और मस्तान भाई ने वास्तव में एक पसंदीदा बच्चे की तरह मेरे साथ व्यवहार किया और मैं जॉनी लीवर, शिल्पा शेट्टी को कैसे भूल सकती हूं। बहुत सारी अच्छी यादें और न रुकने वाली हंसी। आज भी इस फिल्म का हर गाना और डायलॉग मेरे चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला देता है'।

अनु मालिक ने की काजोल की तारीफ

अनु मालिक ने भी 'बाजीगर' से जुड़ा पोस्ट किया और लिखा 'काजोल, तुम पर बहुत गर्व है। हर समय मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस'।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी 'बाजीगर'

शाह रुख खान, काजोल, शिल्पा शेट्टी के अलावा इस फिल्म में राखी गुलजार, जॉनी लीवर और दिलीप ताहिल जैसे स्टार्स भी नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे।

यह भी पढ़ें: Kajol ने दी बेटी को एटीट्यूड ठीक करने की सलाह, Nysa का जवाब सुन हैरान रह गईं एक्ट्रेस