विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या Maa का सीक्वल लेकर आ रही हैं काजोल? अजय देवगन की शैतान के साथ हो सकता है क्रॉसओवर

Published: Fri, 06 Mar 2026 01:34 PM (IST)

काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' के सीक्वल पर चर्चा चल रही है। अभिनेत्री ने बताया कि अजय देवगन इसे प्रोड्यूस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में काजोल एक हॉरर फिल्म लेकर आई थीं नाम था मां (Maa)। ये एक पौराणिक हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी जो बंगाली लोककथाओं (रक्तबीज) पर आधारित थी। विशाल फुरिया इसके निर्देशक थे और काजोल ने फिल्म में अंबिका का रोल निभाया था।

अंबिका अपनी बेटी को राक्षसी दोइत्तो से बचाती है। फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मी नजर आए। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और अब इसके सीक्वल पर भी बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें- 13 मिनट की Short Film का एक-एक सीन कर देगा रोंगटे खड़े, YouTube पर थ्रिलर ड्रामा को मिले 27M व्यूज

मां के सीक्वल पर कहां तक पहुंची बात?

वहीं काजोल से जब इसके सीक्वल पर बात की गई तो मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में एक्टेस ने कहा कि आपको इस बारे में अजय देवगन से बात करना चाहिए क्योमकि वो इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। हमने इस बारे में सोचा है लेकिन अभी कुछ भी कॉन्क्रीट नहीं है।

काजोल सीक्वल को लेकर खुश तो हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बाद के प्रभावों पर भी बात की। काजोल ने बताया कि क्लाइमेक्स की शूटिंग के बाद से मुझे पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) हो गया है। मुझे लगता है कि जब हम इतनी गहन फिल्में शूट करते हैं, तो वे हमें बदल देती हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं दोनों फिल्में

बता दें कि मेकर्स ने अजय देवगन की हॉरर यूनिवर्स में ही शैतान को शामिल किया है। वहीं जब काजोल से पूछा गया कि क्या दोनों फिल्मों को क्रॉसओवर होगा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि हमने सबकुछ सोच लिया है। अभी वो सब हवा में है।

मां की कहानी एक ऐसे गांव में घटित होती है जहां लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हो रही हैं। फिल्म में मां और बेटी के बीच के बंधन को दर्शाया गया है, जो भय और विश्वासघात से उपजी बुराई की शक्तियों से लड़ती हैं। 'मां' प्रेम, साहस और संघर्ष की एक भावपूर्ण और रोमांचक कहानी है।

 यह भी पढ़ें- अभिनेत्री काजोल के नाम-छवि के दुरुपयोग पर सख्त हुआ दिल्ली हाई कोर्ट, AI-डीपफेक कंटेंट पर लगाई रोक