विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Krrish 4 के बीच Hrithik Roshan की एक और फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट, 9 साल पहले रिलीज हुई थी थ्रिलर

Published: Wed, 14 Jan 2026 02:03 PM (IST)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 9 साल पुरानी एक फिल्म का सीक्वल रिलीज होने वाला है। कृष 4 (Krrish 4) ...और पढ़ें

काबिल के एक सीन में ऋतिक रोशन (फोटो-इंस्टाग्राम)

काबिल के एक सीन में ऋतिक रोशन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. ऋतिक के साथ नजर आई थीं यामी गौतम

  2. डायरेक्टर ने कंफर्म किया सीक्वल

  3. लोगों को लंबे समय से था फिल्म का इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Krishh 4 के बीच ऋतिक रोशन की एक 9 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल को लेकर बात चल रही है। ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में रोहन भटनागर का किरदार निभाया था, जो एक दृष्टिहीन वॉइस आर्टिस्ट है और एक भयानक ट्रेजेडी के बाद उसका शांतिपूर्ण जीवन तहस-नहस हो जाता है।

साल 2017 में आया था पहला पार्ट

शायद अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम ने काम किया था और ये साल 2017 में रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म काबिल की जो बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'रईस' के साथ रिलीज हुई थी और एक अन्य बड़ी फिल्म से चुनौती मिलने के बावजूद 'काबिल' को मेकर्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिलीं और इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की।

WhatsApp Image 2026-01-14 at 1.58.02 PM

यह भी पढ़ें- Krrish के छोटे Hrithik का 20 साल में बदला लुक, आंखों के डॉक्टर हैं रोहित मेहरा; एक्टर को जन्मिदन पर दी बधाई

छह साल पहले फैन ने पूछा था सवाल

भले ही काबिल बॉक्स ऑफिस पर उतना सफल नहीं रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में कई लोगों ने इसकी प्रशंसा की और इसके सीक्वल की मांग की। पिछले साल जून में, एक सोशल मीडिया यूजर ने ऋतिक रोशन और संजय गुप्ता से फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा था। छह महीने बाद, संजय गुप्ता ने उस फैन की पोस्ट का जवाब दिया है।

WhatsApp Image 2026-01-14 at 1.59.25 PM

फैन ने संजय से सवाल करते हुए पोस्ट किया,'बदले की थ्रिलर फिल्मों में से मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म! संजय गुप्ता की इस शानदार फिल्म में Hrithik ने एक अंधे हीरो के रूप में बेहतरीन अभिनय किया है। मेरा बस एक ही सवाल है कि #Kaabil2 कब देखने को मिलेगी! #बेहदइंतजार”।

फैंस ने जाहिर की एक्साइटमेंट 

इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए संजय गुप्ता ने लिखा, 'यह तैयार है!!! और इस बार कहीं ज्यादा खतरनाक!!!!” अब फैंस इसे ऑफिशियल अनाउंसमेंट मान रहे हैं और इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “क्या!? सच में!? फिल्म तैयार है!! मैं भी तैयार हूं!! iHrithik आप? #Kaabil2 #Kaabil #HrithikRoshan”। दूसरे ने लिखा- क्या उन्होंने अभी-अभी काबिल 2 की अनाउंसमेंट की?

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड भी साथ, एक्स वाइफ भी पास, Hrithik Roshan के बर्थडे सेलिब्रेशन पर यूजर्स हैरान, बोले- देखो गरीबों...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।