विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

म्यूजिशियन उत्तम सिंह और के एस चित्रा को मिलेगा Lata Mangeshkar Award, दो लाख रुपये है पुरस्कार राशि

Published: Wed, 21 Aug 2024 09:24 AM (IST)

प्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका के एस चित्रा को 28 सितंबर को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय लता ...और पढ़ें

उत्तम सिंह और चित्रा सिंह को मिलेगा पुरस्कार
उत्तम सिंह और चित्रा सिंह को मिलेगा पुरस्कार

HighLights

  1. बॉलीवुड में उत्तम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान
  2. मध्य प्रदेश में दिया जाएगा सम्मान
  3. 2 लाख रुपये है पुरस्कार राशि

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जाने माने संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका के एस चित्रा को मध्य प्रदेश सरकार से राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। मंगलवार को एक अधिकारी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, पुरस्कार 28 सितंबर को एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

राज्य संस्कृति विभाग हर साल महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर यह पुरस्कार प्रदान करता है।

कहां होगा पुरस्कार समारोह?

उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे ने पुष्टि की कि उत्तम सिंह को 2022 के लिए मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा,जबकि केएस चित्रा को यह पुरस्कार साल 2023 के लिए दिया जाएगा। पहली बार,पुरस्कार समारोह लता मंगेशकर को समर्पित हाल ही में बनाए गए ऑडिटोरियम में में रखा जाएगा। इसे मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी स्मृति में बनवाया था।

यह भी पढ़ें: राज कपूर की सत्यम शिवम सुंदरम में 'रूपा' का किरदार निभाने वाली थीं लता मंगेशकर, शोमैन ने बदसूरत बोल बिगाड़ा खेल

मिलते हैं 2 लाख रुपये

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनका निधन 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में हुआ। उन्होंने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। साल 1984 में स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य सुगम संगीत में कलात्मक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। इसमें 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है।

इससे पहले नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले जैसे दिग्गज कलाकारों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उत्तम सिंह ने इन फिल्मों में दिया म्यूजिक

के एस चित्रा भारतीय शास्त्रीय संगीत,भक्ति और लोकप्रिय संगीत गाती हैं। उन्होंने मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, उड़िया, हिंदी, असमिया, बंगाली और पंजाबी गीतों के लिए आवाज दी है। वहीं उत्तम सिंह जाने माने संगीत निर्देशक हैं जो 'दिल तो पागल है' 'गदर: एक प्रेम कथा', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'परदेस' जैसी फिल्मों के लिए भी संगीत निर्देशन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Death Anniversary: कभी रिलीज नहीं हुआ लता मंगेशकर का पहला गाना, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।