Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जूनियर एनटीआर का दावा, RRR को भारत से ज्यादा जापान में मिला प्यार, लोग फिल्म देखने के बाद हुए भावुक

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 06:39 PM (IST)

    Jr NTR On RRR जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म आरआरआर को भारत के बजाय जापान में अधिक प्यार मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म देखने के बाद फैंस रोते हुए सिनेमाघर से निकल रहे थे।

    Hero Image
    Jr NTR On RRR: फिल्म आरआरआर को गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jr NTR On RRR: फिल्म आरआरआर के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि आरआरआर को काफी समर्थन मिल रहा है और ऐसा पश्चिमी देशों में ज्यादा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आरआरआर को भारत के मुकाबले जापान में अधिक प्यार मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब 2023 पुरस्कार भी जीता है 

    गौरतलब है कि गोल्डन ग्लोब 2023 में आरआरआर ने इतिहास रचते हुए नाटू-नाटू गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में पुरस्कार भी जीता है। जूनियर एनटीआर इसके बाद खुशी से फूले समाते नजर नहीं आए। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने वर्ल्ड वाइड रिएक्शन के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के मुकाबले फिल्म को जापान में अधिक प्यार दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: जेम्स कैमरून का दावा, Leonardo DiCaprio टाइटैनिक में नहीं करना चाहते थे काम, उन्हें फिल्म लगी थी बोरिंग

    RRR को भारत के मुकाबले जापान में अधिक प्यार मिला है: जूनियर एनटीआर

    जूनियर एनटीआर गोल्डर ब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहते हैं, 'मैं जापान में था। मैंने लोगों को रोते हुए देखा। मुझे लगता है कि बतौर दर्शक उन्होंने आरआरआर को ढेरों प्यार दिया। यह भारत के मुकाबले यह कहीं ज्यादा था। पहले हमें ऐसा लग रहा था कि सोशल मीडिया पर ही फिल्म का प्रमोशन हो रहा होगा। हमें लगता था कि जो भारतीय हैं, वहीं फिल्म देखने जा रहे होंगे या जो हमारे दोस्त, वहां रहते हैं, वही फिल्म देख रहे होंगे। उनको ही यह पसंद आई होगी लेकिन ऐसा नहीं था। यह दिन-ब-दिन बढ़ता ही गया। कई गुना बढ़ा, तब हमें लगा कि इस फिल्म के लिए पागलपन ज्यादा है।'

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone की तरह नजर आने वाली लड़की ने 'बेशरम रंग' पर किया डांस, ट्रोल ने कहा- खाते पीते घर की दीपिका

    आरआरआर ने जापान में कुल 403 मिलियन येन कमा लिए हैं

    आरआरआर ने जापान में काफी अच्छा व्यापार किया है। यह एसएस राजामौली की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बनी। इस फिल्म को पहले वीकेंड पर 35 मिलियन येन की कमाई हुई, जबकि इसने कुल 403 मिलियन येन अब तक कमा लिए हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस प्रकार की कमाई के चलते आरआरआर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही है।