Kangana Ranaut ने इस अंदाज़ में मनाया Judgementall Hai Kya की कामयाबी का जश्न, देखें तस्वीरें
Kangana Ranaut Success Party कंगना बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं जो अपने स्टाइल और ड्रेंसिंग सेंस के लिए मशहूर हैं। कंगना ने साबित किया है कि वो बॉलीवुड दीवा हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी पिछली फ़िल्म जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya) की कामयाबी का मुंबई में जश्न मनाया। सक्सेस पार्टी में फ़िल्म की स्टार कास्ट के अलावा दोस्तों ने शिरकत की। इस दौरान कंगना के रेट्रो लुक ने सबका ध्यान आकर्षित किया।
कंगना ने इस मौक़े के लिए ब्लैक मैक्सी ड्रेस चुनी, जिस पर सफेद फ्लोरल डिज़ाइन था। इसे Miu Miu ने तैयार किया था। डायमंड नेकपीस ने कंगना के ग्लैमर में चार चांद लगाये। इके काम्पीमेंट करने के लिए कंगना ने शेनल के स्टिलेटोज़ पहने हुए थे।
कंगना बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, जो अपने स्टाइल और ड्रेंसिंग सेंस के लिए मशहूर हैं। अक्सर कई मौक़ों पर कंगना ने साबित किया है कि वो बॉलीवुड दीवा हैं। कंगना को इस मौक़े के लिए एमी पटेल ने तैयार किया था।
जजमेंटल है क्या में कंगना के साथ राजकुमार राव और अमायरा दस्तूर ने लीड रोल्स निभाये थे। सक्सेस पार्टी में अमायरा सफेद ड्रेस में काफ़ी ख़ूबसूरत दिखीं। अमायरा इससे पहले कालाकांडी और राजमा चावल में नज़र आयी थीं।
पार्टी में कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली भी मौजूद रहीं। जजमेंटल है क्या को प्रकाश कोवलमुडी ने निर्देशित किया था, जबकि एकता कपूर फ़िल्म की प्रोड्यूसर थीं। फ़िल्म ने लगभग 32.80 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया और सफल रही।
नीचे तस्वीर में कंगना के साथ बायें से निर्देशक प्रकाश कोवलमुडी, लेखिका कनिका ढिल्लों और सह निर्माता शैलेष आर सिंह हैं।
कंगना की इस साल यह दूसरी फ़िल्म थी। इससे पहले मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी रिलीज़ हुई थी, जिसमें उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था। कंगना इसके बाद अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा में नज़र आएंगी। उनकी फ़िल्म धाकड़ का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जो अगले साल दिवाली पर आएगी।