विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले हाथ में जबरदस्ती रखे पैसे और फिर ले लिए वापस? Josh एक्टर Sharad Kapoor का छलका दर्द; कहा- 'गलत हो रहा...'

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:06 PM (IST)

जोश एक्टर शरद कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द व्यक्त किया। अभिनेता ने बताया कि ...और पढ़ें

मदद का नाटक करने वालों पर शरद कपूर का रिएक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

मदद का नाटक करने वालों पर शरद कपूर का रिएक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शरद कपूर के हाथ में पैसे देकर लोगों ने वापिस लिए पैसे 

  2. अभिनेता ने अब सबसे मिलने से किया साफ इनकार 

  3. शरद कपूर और बेजुबान फाउंडर ने किया लोगों को सतर्क

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान के साथ फिल्म जोश में दिखे अभिनेता शरद कपूर पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते दिनों अभिनेता ने अपने बिगड़े स्वास्थ के बीच आर्थिक मदद और बॉलीवुड से काम की गुहार लगाई थी।

जिसके बाद शरद कपूर की मदद के लिए सोनू सूद सामने आए। हालांकि, अभिनेता का दावा है कि मदद के नाम पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया कंटेंट के लिए सिर्फ उनका इस्तेमाल किया और वीडियो बनाने के बाद उनके हाथों से पैसा वापस ले लिया।

टूटे दिल से अभिनेता बोले- 'अब नहीं मिलूंगा'

मंगलवार को अभिनेता शरद कपूर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि कुछ लोग उनके पास मदद के नाम पर पैसे देने आए। हालांकि, वह अपना वीडियो बनाकर पैसे वापिस ले लेते हैं। इस घटना से परेशान होकर अभिनेता ने कहा कि वह अब किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगे। शरद कपूर ने हाथ जोड़कर कहा, "मैं फिल्म इंडस्ट्री, फैंस और उन सब लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "जैसे मेरे चार बेजुबान बच्चे शेल्टर में हैं। वहां पर जितने भी हैं अब सब मेरे ही बच्चे हैं। आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, जो आप सोच भी नहीं सकते। जिसकी वजह से बिना बोले मेरी आंख से आंसू आ जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई गलत चीजें दिखाई जा रही हैं कि हाथ में पैसा दिया। पता ही नहीं चल रहा है कि कौन क्या कर रहा है, मुझे समझ ही नहीं आ रहा है।"

मुझे कोई जरूरत होगी तो डायरेक्ट मैसेज करिए

लोगों की दिखावे वाली हरकतों पर आगे बात करते हुए शरद कपूर ने आगे कहा, "मैंने मना किया तो बोलते हैं आप पकड़िए तो सही एक बार,तो मैंने ये बोला कि ये क्या बद्तमीजी होती है। ऐसे लोग को मैं क्या बोलूं। मुझे कोई भी जरूरत हो तो आप मुझसे या हेमा से डायरेक्ट फोन करें।"

शरद कपूर की दोस्त और बेजुबान ट्रस्ट की फाउंडर हेमा चौधरी ने भी लोगों से ये अपील की कि वे अभिनेता को वीडियो या फिर डोनेशन से जुड़ी रील्स बनाने के लिए अप्रोच न करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इन सभी चीजों से अधिक इस वक्त शरद को मेडिकल देखभाल और प्राइवेसी की जरूरत है।

Screenshot 2026-11-17 165711

शरद कपूर के नाम पर चला रहे हैं फेक फंडरेजिंग अकाउंट

शरद कपूर की रील्स के अलावा बेजुबान ट्रस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक अलग क्लेरिफिकेशन पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को वॉर्निंग दी कि शरद कपूर और ऑर्गेनाइजेशन के नाम पर कई फंडरेजिंग अकाउंट बनाकर पैसा ठगा जा रहा है। उन्होंने लिखा, "हम शरद कपूर के किसी भी अकाउंट से जुड़े हुए नहीं है। ये सभी के सभी फेक हैं। कोई भी विश्वास करके इन्हें डोनेशन के नाम पर पैसा न दें।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं शरद कपूर

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि शरद कपूर 90 के दौर के जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मेरा प्यारा भारत से की थी। इसके बाद वह हम भी, दस्तक, तमन्ना, इसकी टोपी उसके सिर, त्रिशक्ति, खौफ, जोश, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, जानी दुश्मन और जय हो में नजर आए। उनकी लास्ट फिल्म स्क्रीन पर द गुड महाराजा थी।

यह भी पढ़ें- 'अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए...', शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर

यह भी पढ़ें- एक फिल्म से बने स्टार, अब काम के मोहताज हुए Sharad Kapoor; जोश एक्टर की हालत देख फैंस को याद आए Salman Khan

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।