विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोविंदा के बेटे से जुड़ा जॉनी लीवर की बेटी का नाम, अब Jamie Lever ने खुद बताई पूरी सच्चाई

By Deepesh PandeyEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 30 Oct 2026 01:27 PM (IST)

कॉमेडियन एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जैमी ने सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन संग अपना नाम जुड़ने को लेकर खुलकर बात की है।

गोविंदा और जॉनी लीवर के बच्चे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

गोविंदा और जॉनी लीवर के बच्चे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. फिल्म में नजर आएगी यश और जैमी की जोड़ी

  2. गोविंदा के बेटे संग नाम जुड़ने पर बोलीं जैमी

  3. जॉनी लीवर की बेटी जैमी हैं कमाल की एक्ट्रेस

दीपेश पांडेय, मुंबई: अभिनेता गोविंदा और जॉनी लिवर ने एक साथ 35 से ज्यादा फिल्मों में काम करते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया। अब गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हीरो की हीरोइन से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉनी लिवर की बेटी, कामेडियन और अभिनेत्री जैमी लिवर भी अहम भूमिका में हैं।

गोविंदा और जॉनी की जोड़ी पर बोलीं जैमी

गोविंदा और जॉनी की लोकप्रिय जोड़ी के बाद दोनों के बच्चों की जोड़ी पर जैमी कहती हैं, ‘गोविंदा जी और डैडी की जोड़ी को लोगों ने कई वर्षों तक बहुत प्यार दिया है। वही इस फिल्म में जब दोनों के बच्चे यानी यश और मैं एक साथ फिल्म में नजर आएंगे, तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी, वो जानने के लिए मैं उत्सुक हूं। इस फिल्म के लिए सभी ने बहुत मेहनत की है।

यह भी पढ़ें- 11 साल बाद कॉमेडी किंग के संग कमबैक करेंगे Shah Rukh Khan, 'किंग' से पहले नई फिल्म की तैयारी शुरू

GOVINDA

यशवर्धन की यह पहली फिल्म है, तो उन्होंने भी इस फिल्म के बहुत मेहनत की है। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने लुक और बाडी दोनों पर बहुत काम किया है। मैं जब उनके साथ शूटिंग कर रही थी, तो कई बार मुझे लगा कि उनमें गोविंदा जी की झलक दिखती है।’

यश के साथ नाम जुड़ने पर बोलीं जैमी 

इस फिल्म की रिलीज से पहले ही हाल ही में जैमी का नाम यशवर्धन के साथ जोड़ते हुए यह अफवाहें भी आई कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। ऐसे में जैमी को स्वयं सामने आकर मामले को स्पष्ट करना पड़ा और उन्होंने यशवर्धन को अपने भाई की तरह बताया। इस मामले पर जैमी कहती हैं- मेरे पूरे परिवार ने कभी कोई विवादस्पद चीजें नहीं कही है। हमने पेशेवर तरीके से अपना काम किया है और हमेशा उसी के बारे में बातें की है।

JIMMY LEVER (1)

फिर पता नहीं क्यों हमारे बारे में इस तरह की अफवाहें उड़ाई गई। दुख तो इस बात का है कि हमारे कुछ रिश्तेदार और परिवार से जुड़े लोग भी हमसे फोन करके पूछने लगे कि अरे ऐसा हो रहा है क्या, हमको बताया भी नहीं। अफवाहें इस तरह फैल गई थी कि हमारे परिवार को भी प्रभावित करने लगी थी।

GOVINDA (1)

पहले तो कुछ एक वीडियो देखकर हमें हंसी आ रही थी, फिर एक समय के बाद लगा कि ये बहुत ज्यादा हो रहा है। फिर डैड ने मुझसे कहा कि बेटा अब तुम्हें लोगों को बताना पड़ेगा, क्योंकि ये बात मेरे कानों तक भी पहुंच रही है। इसी कारण से मुझे स्पष्टीकरण देना पड़ा।’ 

मटका किंग से बदली सोच

इस साल प्रदर्शित वेब सीरीज मटका किंग के बाद जैमी स्वयं को लेकर फिल्मकारों की सोच में काफी बदलाव देख रही हैं। वह बताती हैं, ‘इंडस्ट्री के बहुत सारे फिल्मकारों ने मेरे कामेडी रील्स और परफार्मेंस देखा है। उनमें से कई तो मुझे उनकी फिल्मों में मेहमान भूमिकाएं निभाने के लिए भी संपर्क कर चुके हैं। हालांकि मटका किंग के बाद मेरे प्रति फिल्मकारों के नजरिए में काफी बदलाव आया है। लोग सोचने लगे हैं कि इस लड़की में विविधता है। यह कॉमेडी से अलग दूसरी भूमिकाएं भी अच्छी तरह से निभा सकती है।’

यह भी पढ़ें- बिहार की 'नौटंकी' से बना था Karisma Kapoor का पुराना गाना, भोजपुरी भाषा शैली से हुआ अमर; गांव-देहात में झूमते हैं लोग