‘रॉकी हैंडसम’ का नया पोस्टर जारी, एंग्री यंग मैन नजर आए जाॅन अब्राहम
अभिनेता जाॅन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का नया पोस्टर ट्विटर पर फैन्स के साथ शेयर किया है। निशिकांत कामत निर्देशित ये फिल्म 25 मार्च को रिलीज होगी।
नई दिल्ली। अभिनेता जाॅन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का नया पोस्टर ट्विटर पर फैन्स के साथ शेयर किया है। हाथ में बंदूूक थामे और चेहरे पर खरोंच के निशान के साथ जाॅन इस पोस्टर में एंग्री यंग मैन नजर आ रहे हैं।
रणवीर पहुंचे सात समंदर पार, वेलेंटाइन-डे पर होगें दीपिका के साथ#RockyHandsome pic.twitter.com/w6p3Wib8Ks
— John Abraham (@TheJohnAbraham) February 11, 2016
पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में काफी मार-धाड़ देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि ‘रॉकी हैंडसम’ 2010 की कोरियाई फिल्म ‘द मैन फ्रॉम नावेयर’ का रूपांतरण है। फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आठ साल की लड़की से दूर जाने के बाद ड्रक माफिया बन जाता है।
देखें, 'जय गंगाजल' में प्रियंका का दबंग अंदाज
फिल्म में जाॅन के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निशिकांत कामत निर्देशित ये फिल्म 25 मार्च को रिलीज होगी।