भारत की बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मिले कड़ी सजा: जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई में जागरण डॉट कॉम से हुई विशेष बातचीत में कहा कि वह इस बात से बेहद आहत हो जाते हैं कि भारत में बेटियां सुरक्षित नहीं है। वह चाहते हैं कि बच्चियों या महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म के आरोपी को किसी भी स्तर पर बक्शा नहीं जाना चाहिए और उसे सिर्फ फांसी की सजा देनी चाहिए।
जॉन अब्राहम ने बातचीत के दौरान कहा कि, कड़ी सजा देने के बाद दुष्कर्म करने वाले और इस बारे में सोचने वालों को सबक मिलेगा। वह ऐसा सोचने से पहले 10 बार सोचेंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में दुष्कर्म के मामलों बढ़े हैं, जिसके चलते समाज में ऐसी मानसिकता वाले लोगों की तादाद में वृद्धि होने की बात कही जा रही है। इसके पीछे एक बड़ा कारण ऐसा करने वालों का बेगुनाह छूट जाना और कमजोर कानून को बताया जा रहा है। ऐसे में जॉन अब्राहम ने मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते को लेकर बातचीत के दौरान इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि ऐसा करने वालों को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने फिल्म सत्यमेव जयते में भी महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि दर्शाये जाने की बात बताई।
यह भी पढ़ें: कटरीना ने बनाया जन्मदिन का 'अज्ञात' प्लान, 10 साल पहले का बर्थडे याद है आपको
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।
यह भी पढ़ें: Box Office : सूरमा की अच्छी शुरुआत, पहले दिन मिले इतने करोड़
बताते चलें कि, फिल्म में यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार एक ईमानदार पुलिस वाले की आत्महत्या करने पर उसका बेटा अन्य भ्रष्टाचारी पुलिस वालों से लड़ता हैl गौरतलब है कि 15 अगस्त को अक्षय कुमार की गोल्ड और देओल्स की यमला पगला दीवाना फिर से भी रिलीज होने जा रही हैं। पिछली फिल्मों की बात करें तो हालिया रिलीज फिल्म परमाणु में जॉन के साथ डायना पेंटी भी थी।