बर्थडे पर फैंस से घिरे जॉन अब्राहम, केक और सेल्फी देकर मनाया जन्मदिन, देखें तस्वीरें
जॉन अब्राहम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए खूब पसंद किये जाते हैं।
मुंबई। आज जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। इस साल वो 46 साल के हो रहे हैं। आज के दिन की जो उनकी तस्वीरें आई हैं उनमें आप देख सकते हैं कि जॉन के कुछ फैंस उनके घर पहुंचे, केक काटकर उन्हें खिलाया, सेल्फी ली और इस तरह से उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया।
बता दें कि जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म 'बाटला हाउस' के लिए चर्चा में रहते हैं। बहरहाल, अपने जन्मदिन के मौके पर जॉन कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। क्या आप जानते हैं जॉन अब्राहम का असली नाम फरहान ईरानी है जिसे उनके पिता ने बदल कर जॉन अब्राहम कर दिया। जॉन अब्राहम के साथ कई बॉलीवुड स्टार्स बचपन से ही दोस्त हैं। रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा आदि मुंबई के एक ही स्कूल में साथ ही पढ़ाई की है।
यह भी पढ़ें: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में दिखा बॉलीवुड का ग्लैमर, तस्वीरों संग जानिये विनर्स के नाम
आप देख सकते हैं जॉन को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद देने के लिए कुछ फैंस भी पहुंचे और उन्होंने फैंस के कहने पर बड़े ही प्यार से अपना बर्थडे केक भी काटा। जॉन अब्राहम कभी अपनी फ़िल्मों और फिटनेस के अलावा बिपाशा बसु के साथ अपने रिश्ते के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन दोनों का रिश्ता नौ साल लंबा चला था और बाद में दोनों के रास्ते बदल गये। बाद में जॉन ने साल 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी कर ली।
बहरहाल, इन तस्वीरों को देखकर आप समझ सकते हैं कि जॉन के फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं। जॉन ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई।
एक फैन तो जॉन की आने वाले फ़िल्म 'बाटला हाउस' का एक पोस्टर लेकर जॉन को बर्थडे विश करने पहुंचा। फ़िल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करने वाले जॉन ने साल 2003 में 'जिस्म' फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव भी किसी स्टार से कम नहीं, मॉम ट्विंकल संग आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें
जॉन अब्राहम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए खूब पसंद किये जाते हैं। इस साल हमने उन्हें 'सत्यमेव जयते' और 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' जैसी फ़िल्मों में देखा और ये दोनों फ़िल्में हिट रहीं। बहरहाल, बाइक और फुटबॉल के दीवाने जॉन अब्राहम को जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं!