विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

John Abraham और Emraan Hashmi पहली बार पर्दे पर एक साथ, होगा एक्शन का धमाका

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 11 Jun 2019 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 08:35 AM (IST)

यह Bombay के Mumbai बनने की कहानी होगीl इसके अलावा इसमें कारखानों के बंद होने राजनेता अंडरवर्ल्ड और पुलिस के नेक्सस को भी दर्शाया जाएगाl

John Abraham और Emraan Hashmi पहली बार पर्दे पर एक साथ, होगा एक्शन का धमाका
John Abraham और Emraan Hashmi पहली बार पर्दे पर एक साथ, होगा एक्शन का धमाका

नई दिल्ली, जेएनएनl John Abraham और Kangana Ranaut को लेकर Shootout At Wadala (2013) जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता अब John Abraham और Emraan Hashmi को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैंl खास बात यह है कि इस बार भी फिल्म Gangster Drama ही होगीl

पिछले 15 वर्षों से काम कर रहे John Abraham और Emraan Hashmi पहली बार एक साथ काम करते नजर आयेंगेl यह फिल्म 1980 और 1990 के दशक की कहानी होगी और यह Bombay के Mumbai बनने की कहानी होगीl इसके अलावा इसमें कारखानों के बंद होने, राजनेता, अंडरवर्ल्ड, और पुलिस के नेक्सस को भी दर्शाया जाएगाl

संजय गुप्ता इसके पहले Kaante, Shootout at Lokhandwala और Zinda जैसी फ़िल्में बना चुके हैंl Sanjay Gupta की पिछली रिलीज Hrithik Roshan और Yami Gautam अभिनीत Kaabil थीl इसमें यह भी दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार कारखाने बंद हुए और इसका लाभ भू-माफियाओं ने उठाया, अब जहां बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हैंl

यह भी पढ़ें: Confirmed: Salman Khan अभिनीत Kick 2 का निर्देशन Rohit Shetty नहीं, Sajid Nadiadwala करेंगे

इस बारे में बताते हुए संजय गुप्ता ने कहा,’यह मेरी जॉन अब्राहम के साथ तीसरी फिल्म हैं और मैं इमरान हाश्मी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूंl मैं इमरान के साथ एक लंबे समय से काम करना चाहता था और मैं मेरे पसंदीदा Gangster Drama फिर बनाने जा रहा हूंl जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूंl’

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।