विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Joe And Sophie Divorce: एक-दूसरे से हमेशा के लिए अगल हुए जो जोनस और सोफी टर्नर, सोशल मीडिया पर किया अनाउंस

Published: Wed, 06 Sep 2023 07:53 PM (IST)

Joe Jonas And Sophie Turner Announce Divorce सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी को लेकर कई तरह की खबरें ...और पढ़ें

Joe Jonas And Sophie Turner officially announce divorce
Joe Jonas And Sophie Turner officially announce divorce

HighLights

  1. सोफी टर्नर और जो जोनस का हुआ तलाक
  2. कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
  3. साल 2019 में रचाई थी धूमधाम से शादी

नई दिल्ली, जेएनएन। Joe Jonas And Sophie Turner Announce Divorce: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में पिछले कुछ दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा। एक्ट्रेस की जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनस की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि कपल अब एक-दूसरे अलग होने का सोच रहा है। इन सब खबरों के बीच जो और सोफी ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक का एलान किया।

जो और सोफी ने लिया तलाक

इस कपल के फैंस को जब से इनके तलाक की खबर के बारे में पता चला है तो हर कोई हैरान है। अब इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने अगल होने का एलान कर दिया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है कि आपसी सहमति से दोनों अलग हुए है। इस एक्स कपल ने लिखा है, हम एक-दूसरे की ओर से यह स्टेटमेंट जारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Joe And Sophie Divorce: एक-दूसरे से हमेशा के लिए अगल हुए जो जोनस और सोफी टर्नर, सोशल मीडिया पर किया अनाउंस

शादी के चार शानदार सालों के बाद हम आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं। ऐसा क्यों है, इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन वास्तव में यह हमारा आपसी मामला है। हम आशा करते हैं कि कोई हमारी प्राइवेसी में दखलंदाजी न करें। हम दोनों के साथ-साथ हमारे बच्चों के लिए भी इस प्राइवेसी की इज्जत करें।

6 महीने से चल रही थी परेशानी

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पिछले छह महीने से ये कपल "गंभीर समस्याओं" का सामना कर रहा था।  बता दें, हाल ही में इस कपल को जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने अपनी शादी की अंगूठी को निकाल दिया था। इसके अलावा खबर है कि इस कपल ने हाल ही में अपना मियामी वाला घर भी बेचा है। 

यह भी पढ़ें- Joe Jonas Divorce: इस वजह से हो रहा है प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी का तलाक, शुरू हुई कागजी कार्रवाई