विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhanvi Kapoor का परफॉर्मेंस देख जब हैरान रह गए डायरेक्टर, Ulajh के प्रमोशन में श्री देवी को लेकर भी ये बड़ा खुलासा

By Deepesh pandeyEdited By: Shubham Sharma
Published: Fri, 03 Nov 2023 05:30 AM (IST)

फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म के सेट पर सुधांशु को जाह्नवी के सवालों ने इतना प्रभावित ...और पढ़ें

फिलहाल कहानी प्रधान फिल्मों को प्राथमिकता दे रही हैं जाह्नवी।
फिलहाल कहानी प्रधान फिल्मों को प्राथमिकता दे रही हैं जाह्नवी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी भूमिका और उसकी परिस्थितियों के बारे में गहराई से जानने के लिए कई बार कलाकार एक जिज्ञासु छात्र की तरह अपने निर्देशक से तमाम सवाल पूछते हैं। धड़क और गुड लक जैरी फिल्मों की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आगामी दिनों में अभिनेता गुलशन देवैया के साथ फिल्म उलझ में नजर आएंगी।

श्रीदेवी की याद दिलाती है जान्हवी

फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म के सेट पर सुधांशु को जाह्नवी के सवालों ने इतना प्रभावित किया कि उनका अपनी अभिनेत्री पर भरोसा और बढ़ गया। इस बारे में सुधांशु बताते हैं, ‘मुझे पता था कि जाह्नवी खूबसूरत हैं। उनकी खूबियां आपको हिंदी सिनेमा के सबसे आइकानिक चेहरों में से एक (जाह्नवी की मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी) की याद दिलाती हैं, लेकिन जो कला उनके चेहरे के पीछे है, उसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी।

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी की कहानी है उलझ

उन्हें स्वयं को मिल रहे मौकों को लेकर अच्छी समझ है। उनमें अच्छे मौकों और सही समय पर गेंद को सीमा पार पहुंचाने की भूख भी है। उनके साथ आप उनके जितने ज्यादा प्रश्नों के उत्तर देंगे, उनकी परफार्मेंस उतनी ही ज्यादा बेहतर होगी। उनकी कार्यशैली और तेजी ने मुझे चकित कर दिया। रचनात्मक तौर पर उन्होंने मुझे काफी सोचने पर मजबूर किया।’ उल्लेखनीय है कि उलझ की कहानी भारतीय विदेश सेवा के एक अधिकारी के इर्द गिर्द घूमती है, जो किसी विवाद में फंस जाती है।

यह भी पढ़ेंः Thrilling के हैं शौकीन, 28 किमी का ये ट्रेक देगा बेहतरीन अनुभव; पार्वती घाटी के कलगा गांव से होता है शुरू