JFF Awards 2026: 'गोंधल' बनी बेस्ट फिल्म, 'मैं वापस आऊंगा' और 'हनुमान अंश' की रही धूम; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
मुंबई में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस साल रिलीज हुई बेस्ट फिल्मों, सीरीज और बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों, डायरेक्टर्स, फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया गया।
-1793554784470_m.webp)
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
HighLights
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
'गोंधल' को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
'ऑपरेशन सफेद सागर' बनी बेस्ट सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित चार दिन के जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में सिनेमा के कई सितारों ने शिरकत की। 1 नवंबर को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ इसका समापन हुआ। आइए जानते हैं थिएटर और OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए किन सितारों को अवॉर्ड्स दिए गए।
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में इन सितारों ने की शिरकत
28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कई सेलेब्रिटीज ने इस फेस्टिवल में शिरकत की। जिनमें परेश रावल, इम्तियाज अली, आनंद एल राय, मोना सिंह, शारिब हाशमी, मुकेश छाबड़ा शामिल हैं।
फिल्म फेस्टिवल में आए थे 500 फिल्मों के आवेदन
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 संस्करण में इस बार 500 से ज्यादा फिल्मों के आवेदन आए थे जिनमें से 130 बेहतरीन फिल्मों को चुना गया और स्क्रीनिंग हुई। इन फिल्मों में भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियां भी थीं। वहीं इस संस्करण में 25 देशों ने हिस्सा लिया।
गोंधल को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए गोंधल (Gondhal) को सम्मानित किया गया। यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री भी है।
-1793554947168.webp)
मैं वापस आऊंगा ने अवॉर्ड सेरेमनी में लूटी महफिट
2026 की सबसे ज्यादा तारीफ बटोरने वाली फिल्मों में से एक 'मैं वापस आऊंगा' की जागरण फिल्म फेस्टिवल में भी धूम रही। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले जैसे अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
-1793554965854.webp)
अन्य कैटेगरी के विजेताओं की लिस्ट-
फीचर फिल्म कैटेगरी
- बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म- गोंधल
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- नागासाकी- इन द शैडो ऑफ द फ्लैश
- बेस्ट एडिटिंग- मैं वापस आऊंगा
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- कृष्णावतारम्: पार्ट 1
- बेस्ट स्क्रीनप्ले- मैं वापस आऊंगा
- बेस्ट एक्टर (मेल)- वेदांग रैना (मैं वापस आऊंगा)
- बेस्ट फीमेल एक्टर- कविशा महंता- चाइल्ड आर्टिस्ट (आकूटी)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- साधु तिवारी (हनुमान अंश- साधु तिवारी)
- जेएफएफ आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड- पास्ट टेंस
FI- PRESCI (नेशनल)- मोहम- द डिजायर
FI- PRESCI (इंटरनेशनल)- शक्कर
नॉन फीचर-फिल्म कैटेगरी
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म इंडियन- एन ओएस्टर लाइफ (An Oyster Life) और हल्गी (Halgi)
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म (अंतर्राष्ट्रीय)- कोयोट्स (Coyotes)
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- ए स्टोरी देट रिफ्यूज टू डाई
- बेस्ट स्पेशल मेंशन शॉर्ट फिल्म- लाइक फ्रेंड, लाइक डियर
डिजीटल अवॉर्ड्स
- बेस्ट ओटीटी सीरीज- ऑपरेशन सफेद सागर (नेटफ्लिक्स)
- बेस्ट ओटीटी फिल्म- साली मोहब्बत (जी5)
- बेस्ट एक्टर ओटीटी (मेल)- सिद्धार्थ
- बेस्ट एक्टर ओटीटी (फीमेल)- राधिका आप्टे (साली मोहब्बत)
यह भी पढ़ें- JFF Awards 2026 Live Updates: 'मैं वापस आऊंगा' के लिए वेदांग रैना को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।