Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोते और नाती के साथ Jeetendra ने काटा 82वें जन्मदिन का केक, वीडियो हुआ वायरल

    एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) ने 7 अप्रैल को एक्टर ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर भी एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ बेहद सादगी से अपना केक काटा। इसकी एक झलक तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसी के साथ तुषार ने पापा को जन्मदिन विश भी किया है। फैंस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं ।

    By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Mon, 08 Apr 2024 07:10 PM (IST)
    Hero Image
    Jeetendra Happy Birthday (Photo Credit X )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) ने  रविवार 7 अप्रैल को एक्टर ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। एक्टर ने पर्दे पर कई  से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। हालांकि, अब काफी सालों से अभिनेता पर्दे से दूर है और परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन पर भी एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ बेहद सादगी से अपना केक काटा, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Jeetendra Birthday: 'करवा चौथ' ने जीतेंद्र को दी दूसरी जिंदगी, पत्नी की जिद्द से बाल-बाल बची थी जान

    पोते और नाती के साथ मनाया जन्मदिन

    तुषार कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पापा के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहन एकता कपूर, रवि कपूर, लक्ष्य कपूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर अपने नाती और पोते के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए तुषार ने लिखा, 'आज पापा के जन्मदिन पर आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हर किसी को जवाब देना कठिन है, लेकिन हर इच्छा उनके लिए बहुत मायने रखती है। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

    जितेंद्र का असली नाम

    बता दें, एक्टर ने फिल्मी दुनिया में आने के बाद अपने नाम में बदलाव किया। उनका असली नाम रवि कपूर है। जो उनके माता-पिता ने रखा था। हांलाकि बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए उन्होंने नए नाम जितेंद्र का इस्तेमाल किया, जो एक इतिहास बना। एक्टर ने अपने करियर में 200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया। 

    यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस का बॉडी डबल बनकर शुरू हुआ था Jeetendra के अभिनय का सफर, नकली ज्वैलरी के बिजनेस से पहुंचे फिल्म इंडस्ट्री