विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sridevi की वो फिल्म जिसने चमका दिया था जीतेंद्र का करियर, मामूली से बजट में बनी मूवी ने किया था 12 करोड़ का कलेक्शन

Published: Fri, 27 Feb 2026 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2026 06:16 PM (IST)

जीतेंद्र, जिनका असली नाम रवि कपूर है, ने वी. शांताराम द्वारा लॉन्च होने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। 'जंपिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जीतेंद्र का असली नाम रवि कपूर है

  2. 'दीदार-ए-यार' की असफलता के बाद करियर में आया ठहराव

  3. 'हिम्मतवाला' ने जीतेंद्र के करियर को फिर से चमकाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जीतेंद्र (Jeetendra) का असली नाम रवि कपूर है। जीतेंद्र ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टर बनेंगे। शुरुआती दिनों में वो अपने पेरेंट्स के साथ उनके फैमिली बिजनेस में हाथ बांटाते थे। लेकिन इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें इंडस्ट्री में आने का मौका मिल गया।

लेकिन एक दिन जब वे फिल्म निर्माता वी. शांताराम को कुछ आभूषण देने गए, तो शांताराम ने उनमें एक प्रतिभा देखी। अंततः निर्देशक ने रवि का नाम बदलकर जितेंद्र रख दिया और उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च किया। 1964 में जितेंद्र ने राजश्री अभिनीत फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें- Sridevi ने आखिरी फिल्म के दौरान पति संग नहीं किया था रूम शेयर, क्या थी वजह?

श्रीदेवी के साथ कई सारी फिल्मों में किया काम

एक्टर को अपने यूनीक डांसिंग स्टाइल की वजह से बॉलीवुड का जंपिंग जैक कहा जाता था। एक साल में उनकी 8 से 10 फिल्में रिलीज होती थीं। जीतेंद्र ने कई सारी फिल्मों में श्रीदेवी और जया प्रदा के साथ काम किया। एक इंटरव्यू में एक्टर ने दोनों एक्ट्रेसेज को अपना ब्रेड एंड बटर कहा था।

Jitendra (2)

के. राघवेंद्र राव के टॉक शो 'सौंदर्य लहरी' में जीतेंद्र ने बताया था कि कैसे उनकी फिल्म 'दीदार-ए-यार' दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और इस फिल्म के बाद उन्होंने सब कुछ खो दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे राघवेंद्र राव और फिल्म 'हिम्मतवाला' ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

हिम्मतवाला के बाद पलटी एक्टर की लाइफ

जीतेंद्र ने कहा- 'हिम्मतवाला' की रिलीज के साथ ही मेरी जिंदगी फिर से पटरी पर आ गई। मैंने खूब पैसा कमाया। मैं अपना नुकसान भूल गया। और जिंदगी आगे बढ़ गई। दो चीजें - राघवेंद्र राव और तेलुगु फिल्म ने मुझे फिर से जीवन दिया। हिम्मतवाला जबरदस्त सफल रही।'

Jitendra (3)

हिम्मतवाला जीतेंद्र के करियर की वाकई टर्निंग प्वाइंट थी। इस मूवी का बजय 3 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है जबकि बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करते हुए इसने 11.5 करोड़ कमाए। 1980 के दशक में ये एक टॉप कमर्शियल हिट्स में से एक थी।

यह भी पढ़ें- Jaya Prada ने ठुकराया था ऋषि कपूर की फिल्म का ऑफर, श्रीदेवी के हाथ लगते ही बन गई थी ब्लॉकबस्टर