विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूलों की प्रार्थना में बच्चे गाते हैं Jaya Bachchan का ये गाना, 55 साल बाद गुलजार साहब का लिखा गीत हुआ अमर

Published: Wed, 15 Jul 2026 05:39 PM (IST)

55 साल पहले गुलजार साहब ने एक ऐसा गाना लिखा था, जो आज स्कूल की प्रेयर में टीचर्स अपने छात्राओं से सुबह-सुबह जरूर बुलाते हैं।

जया बच्चन का ये गाना बन चुका है स्कूल की प्रार्थना का हिस्सा/ फोटो- Instagram

जया बच्चन का ये गाना बन चुका है स्कूल की प्रार्थना का हिस्सा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक अरसे से अलग-अलग तरह के गाने बनते आए हैं। कुछ गाने दिल टूटे आशिकों का हाल बयां करते हैं, तो वहीं कुछ जिंदगी से हारे लोगों को मोटिवेट करते हैं। यहां हर सिचुएशन के लिए कोई न कोई गीत जरूर बना है। ऐसा ही एक अमर गीत 55 साल पहले गुलजार साहब ने लिखा था, जो इतने सालों में स्कूल की प्रार्थनाओं का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

लता मंगेशकर के 'ए मालिक तेरे बंदे हम' के अलावा जया बच्चन पर फिल्माए गए गीत के बिना भी स्कूल की सुबह की प्रार्थना मीटिंग बिल्कुल अधूरी है। कौन सी फिल्म का है वह गाना, जो आज प्रार्थना मीटिंग का बन चुका है अहम हिस्सा, पढ़ें डिटेल्स। 

स्कूलों की प्रार्थना मीटिंग में शामिल किया गया ये गाना 

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, जो सुबह की प्रार्थना की जान है और बच्चों के 'मन की शक्ति' को बढ़ाता है, उसके लिरिक्स 'हमको मन की शक्ति देना मन विजय करे..दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें' हैं। अमर गीत बन चुका ये गाना 55 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'गुड्डी' का है, जो एक बहुत बड़ी हिट हुई थी और उसका ये सॉन्ग बहुत ही पॉपुलर हुआ था। 

हालांकि, इस गाने को फिल्म में भी एक प्रार्थना गीत के तौर पर ही फिल्माया गया है। जहां स्कूल में 'गुड्डी' सुबह की पहली प्रेयर में लेट आती है और उसके बाद टीचर उसे दंड देते हुए मंच पर बुलाती है और सबके सामने ये गीत गाने के लिए कहती हैं। इस गाने के बोल गुलजार साहब ने लिखे हैं और इसे वाणी जयराम ने गाया है, जो इससे पहले बोले रे पपिहरा जैसे अपनी मधुर आवाज में गा चुकी हैं। 

Screenshot 2026-07-15 173438

1971 में सिनेमाघरों में 'गुड्डी' ने मचाई थी धूम 

हमको मन की शक्ति देना गाने का म्यूजिक वसंत देसाई ने कंपोज किया था। आज भी शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा, जिसने अपने स्कूलों में ये प्रार्थना गीत नहीं गुनगुनाया होगा। फिल्म 'गुड्डी' की बात करें तो, मूवी में जया बच्चन ने गुड्डी और कुसुम का किरदार अदा किया था। उनके अलावा मूवी में धर्मेंद्र, सुमिता सान्याल, उत्पल दत्त, समित भांजा, ए.के.हंगल जैसे सितारों ने काम किया था। 

 Video Credit-NH18 Songs 

इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, प्राण सहित कई दिग्गज सितारों का कैमियो था। 1971 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो तकरीबन 20 से 25 हफ्ते यह सिनेमाघरों में लगी थी कमर्शियली एक बड़ी हिट साबित हुई थी। 

यह भी पढ़ें- 'पैपराजी पर फिल्म बननी चाहिए...' सेलेब्स की प्राइवेसी में दखलअंदाजी पर भड़के Manoj Bajpayee! दे डाली ये नसीहत

यह भी पढ़ें- 47 साल बाद भी Jaya Bachchan के इस चुलबुले गाने पर बनती हैं खूब रील्स, किशोर कुमार और आशा भोसले ने दी थी आवाज