विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: शाह रुख खान की 'जवान' में 'खलनायक' संजय दत्त निकले सरप्राइज पैकेज, निभाया है ऐसा किरदार

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 07 Sep 2023 05:50 PM (IST)

Jawan Sanjay Dutt Character शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म जवान सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। किंग ...और पढ़ें

Jawan Sanjay Dutt Cameo in Shah Rukh Khan Film । Photo- Instagram
Jawan Sanjay Dutt Cameo in Shah Rukh Khan Film । Photo- Instagram

HighLights

  1. शाह रुख खान की 'जवान' में संजय दत्त का कैमियो
  2. एटली की फिल्म में इस किरदार में दिखे संजय दत्त
  3. संजय दत्त का 'जवान' में है ये किरदार

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Sanjay Dutt: शाह रुख खान की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जवान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नयनतारा- विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। बॉलीवुड के बादशाह खान साल 2023 में दूसरी बार बड़े पर्दे पर लौटे हैं।

पठान के मुकाबले उनकी फिल्म 'जवान' को ऑडियंस का दोगुना प्यार मिला रहा है। इस फिल्म में नयनतारा-शाह रुख खान और विजय सेतुपति के अलावा कई टीवी एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं।

एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण को 'जवान' के ट्रेलर में देखकर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई, तो वहीं बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त को फिल्म में सरप्राइज पैकेज के तौर पर देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।

'जवान' में संजय दत्त को देख फैंस के चेहरों पर आई खुशी

संजय दत्त बीते साल KGF 2 में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने 'अधीरा' का किरदार निभाया था। अब साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' में संजय दत्त को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। पहले भी संजय दत्त के शाह रुख खान की फिल्म में होने को लेकर खबर आई थी, लेकिन मेकर्स ने उस पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Jawan की रिलीज के बीच अमिताभ बच्चन ने शाह रुख को बताया 'देश की धड़कन', इस बात से भड़क गए लोग

लेकिन जैसे ही एक्शन ड्रामा फिल्म थिएटर में आई, इस बात का खुलासा ऑडियंस ने कर दिया कि संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने 'जवान' में माधव नायक का किरदार निभाया है। एक छोटे से कैमियो में संजय दत्त की झलक देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

ट्विटर पर संजय दत्त पर फैंस ने कुछ यूं लुटाया प्यार

संजय दत्त और बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान को 'जवान' में साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ट्विटर पर लोग मुन्ना भाई पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "संजय दत्त ने जवान में कैमियो किया है"।

एक यूजर ने जब लिखा कि साल 2023 को शाह रुख खान का इयर घोषित कर देना चाहिए, तो अन्य यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "संजय दत्त के अलावा, किसी भी स्टार का इस फिल्म में कैमियो नहीं है।

स्पॉइलर अलर्ट"। आपको बता दें कि शाह रुख खान की फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग कलेक्शन को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही है कि ये पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Jawan Review: मनोरंजन के साथ जरूरी संदेश देती 'जवान', फुल फॉर्म में शाह रुख खान का 'डबल' धमाका