विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan OTT Release: शाह रुख खान के बर्थडे पर गरजने को तैयार 'जवान', ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुई फिल्म

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 30 Oct 2023 01:36 PM (IST)

Jawan OTT Release जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। साल 2023 में पठान के बाद ये शाह रुख ...और पढ़ें

शाह रुख खान के बर्थडे पर गरजेगा 'जवान', (Instagram Image)
शाह रुख खान के बर्थडे पर गरजेगा 'जवान', (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान, 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के घर के बाहर फैंस उनसे मिलने पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही शाह रुख खान फैंस को एक ट्रीट देने वाले हैं। एक्टर के बर्थडे पर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।  

शाह रुख खान साल 2023 के सबसे बड़े एंटरटेनर बनकर सामने आए हैं। एक्टर ने बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर्स के साथ थिएटर्स में तहलका मचाया। अब साल के अंत में उनकी डंकी एंटरटेनमेंट का एक और डोज लेकर आ रहे हैं। इस बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। शाह रुख खान की जवान ने थिएटर्स में खूब धमाल मचाया। 

यह भी पढ़ें- Jawan OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद 'जवान' का ओटीटी पर होगा जलवा, इस तारीख को हो सकती है रिलीज, जानें डिटेल्स

ओटीटी रिलीज का इशारा

जवान ने लगभग दो महीनों तक सिनेमाघरों में राज किया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब फिल्म के ओटीटी पर आने की बारी है। इस बीच फिल्म के स्ट्रीमिंग डेट को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बड़ा हिंट दिया है।

नेटफ्लिक्स ने दिया हिंट

जवान के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। जिसकी जानकारी प्लेटफॉर्म ने थिएटर्स में फिल्म की रिलीज के साथ ही दे दी थी। अब शाह रुख खान के बर्थडे पर नेटफ्लिक्स SRK के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहा है।

काउंटडाउन ने बढ़ाई बेसब्री

दरअसल, नेटफ्लिक्स अपने सोशल मीडिया पेज पर पिछले कुछ दिनों शाह रुख खान के बर्थडे का काउंट डाउन चला रहा है। अब प्लेटफॉर्म ने 30 अक्टूबर को भी कल हो ना हो से SRK की फोटो शेटर करते हुए अपडेट दी है कि किंग खान के बर्थडे में बस तीन दिन बाकी रह गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कब स्ट्रीम होगी जवान ?

जवान को लेकर पिछले कई दिनों से खबर आ रही है कि फिल्म शाह रुख खान के बर्थडे यानी 2 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इस बीच शाह रुख खान के बर्थडे को लेकर नेटफ्लिक्स की इस काउंटडाउन को जवान के ओटीटी रिलीज से जोड़कर देखा जा रहा है। अब पूरी कहानी क्या है ये SRK के बर्थडे के साथ सामने आ ही जाएगी। फैंस को बस कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 28: रेंगने को मजबूर शाह रुख खान की 'जवान', मुकाबले में कोई नहीं फिर भी बिजनेस पड़ा ठंडा