विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Song Chaleya: नयनतारा के 'इश्क में फना' हुए शाह रुख खान, इस दिन रिलीज होगा 'जवान' का नया रोमांटिक गाना

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 12 Aug 2023 09:13 PM (IST)

Jawan New Song Chaleya शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान का जिंदा बंदा गाना काफी पसंद किया गया था। अब ...और पढ़ें

Jawan का नया गाना इस दिन होगा रिलीज। Photo-Twitter
Jawan का नया गाना इस दिन होगा रिलीज। Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan New Song: शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर चारों ओर बज बना हुआ है। कुछ ही दिनों में फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच फिल्मों के गाने धमाल मचा रहे हैं। 'जिंदा बंदा' (Zinda Banda) गाने के बाद अब 'जवान' का दूसरा गाना भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।

कब रिलीज होगा जवान का अगला गाना?

'जवान' (Jawan) फिल्म का अगला रोमांटिक गाना फैंस को बहुत पसंद आने वाला है, क्योंकि अपकमिंग सॉन्ग में किंग खान अपनी को-स्टार नयनतारा (Nayanthara) के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने इसकी झलक भी शेयर की। उन्होंने गाने का टीजर शेयर करते हुए बताया है कि गाना कब रिलीज होगा।

प्यार में खोए नयनतारा और शाह रुख खान

'जवान' का दूसरा रोमांटिक गाना 'चलेया' (Chaleya) 14 अगस्त यानी सोमवार को रिलीज किया गया जाएगा। शाह रुख खान ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए एक टीजर शेयर किया है। वीडियो में शाह रुख 'इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना है' पर नयनतारा के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। नयनतारा के साथ शाह रुख की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस के दिल में छा गई है। अब लोग बस इस गाने का इंतजार कर रहे हैं।

अपकमिंग सॉन्ग के रोमांस में डूबे शाह रुख खान

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाह रुख ने कैप्शन में लिखा, "जवान का प्यार। रोमांटिक, जेंटल स्वीट। चलेया सोमवार को आउट होगा। अनिरुध आप मैजिकल हो। फराह, हमेशा की तरह आपको प्यार करता हूं। अरिजित, आपने मुझे फिर से प्यार जैसा महसूस कराया है। शिल्पा आप दिव्य लगती हैं और कुमार आपकी कविता 'बहुत चेंज गई है।"

कब रिलीज होगी जवान?

शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब सबकी निगाहें 'जवान' पर हैं। शाह रुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में हैं।