Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं जिंदा नहीं रह पाऊंगा' जब इस लत के कारण जावेद अख्तर की जान पर बन आई बात, अटक गई थी शबाना की सांसें

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 04:05 PM (IST)

    जावेद अख्तर (Javed Akhtar) बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। सलीम खान के साथ उन्होंने कई फिल्मों की कहानी लिखी जो पर्दे पर हिट साबित हुईं। हालांकि एक समय के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। शबाना आजमी ने हाल ही में इनके अलग होने पर बात की। इसके साथ ही जावेद अख्तर को लेकर एक खुलासा किया जिससे कभी उनकी जान पर बात बन आई थी।

    Hero Image
    शबाना आजमी और जावेद अख्तर. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जावेद अख्तर और सलीम खान एक जमाने में बॉलीवुड की फेमस राइटर जोड़ी माने जाते थे। इन्होंने 'शोले', 'यादों की बारात', 'जंजीर' जैसी कई फिल्मों की कहानी लिखी। हालांकि, कुछ फिल्मों के लिए साथ काम करने के बाद इन दोनों ने एक दूसरे के साथ अपना रास्ता अलग कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलीम खान और जावेद अख्तर क्यों अलग हुए, इस बारे में शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखी। इसी के साथ उन्होंने जावेद अख्तर की शराब की लत के बारे में भी खुलासा किया। 

    बी टाउन की हिट राइटर जोड़ी थे सलीम-जावेद

    जावेद अख्तर और सलीम खान बॉलीवुड का चर्चित नाम हैं। सलीम खान और जावेद अख्तर ने किसी फिल्म के लिए एक साथ स्क्रिप्ट लिखने की शुरुआत 1971 में 'हाथी मेरे साथी' से की थी। इसके बाद 1982 तक कई फिल्मों की इन्होंने कहानी लिखी, जो टिकट विंडो पर हिट साबित हुई। हालांकि, इनके अलग होने के बाद इनके लेखन में लोगों को वो करिश्मा नजर नहीं आया।

    यह भी पढ़ें: रेखा में ऐसा क्या जो मुझमें...मजाक मजाक में एक्ट्रेस के बारे में ये क्या बोल गईं Shabana Azmi?

    जावेद अख्तर को थी शराब की लत

    शबाना आजमी ने अरबाज खान के टॉक शो 'द इनविन्सिबल्स 2' में सलीम-जावेद के अलग होने पर बात की। इसी के साथ उन्होंने जावेद अख्तर के शराब की लत को लेकर भी बात की। शबाना ने कहा कि जावेद अख्तर को बहुत शराब पीने की आदत थी। उनकी इस लत से डील करना उनके लिए (शबाना के लिए) मुश्किल हो गया था।

    जावेद को सताने लगा था जान का डर

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्ट्रेस ने बताया कि एक दिन जावेद अख्तर ने तय किया कि अब वह शराब नहीं पिएंगे। उन्हें लगने लगा था कि अगर वह इस तरह से ही पीते रहे, तो जिंदा नहीं रह पाएंगे, न ही क्रिएटिव काम कर पाएंगे। शबाना ने बताया कि एक दिन वह लंदन में थे। तब जावेद के मुंह से बहुत बदबू आ रही थी। यह शराब की दुर्गंध थी।

    शबाना ने बताया कि जावेद ने उनसे बड़े आराम से कहा कि उनके लिए ब्रेकफास्ट बना दें। नाश्ता करने के बाद जावेद ने पहली बार उनसे कहा कि अब वह कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे। ये सुन शबाना आजमी हैरान थीं क्योंकि इसके पहले जावेद अख्तर ने कभी ऐसी बात नहीं की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस दिन से लेकर आज तक जावेद अख्तर ने शराब को हाथ नहीं लगाया।  

    सलीम-जावेद के अलग होने पर बोलीं शबाना

    अरबाज खान ने शबाना आजमी से सलीम खान और जावेद अख्तर के अलग होने के कारण के बारे में भी पूछा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह खुद नहीं जानतीं कि दोनों के बीच क्या हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan का अभिनय देख भावुक शबाना आजमी ने की जमकर तारीफ, 'चंदू चैम्पियन' बोले- ईदी मिल गई