विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का तीखा वार, बोले- 'ट्रंप और नेतन्याहू ने सारी हदें पार...'

Published: Sun, 01 Mar 2026 08:44 PM (IST)

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ईरान के सुप्रीम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए एक बड़े हमले के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत हो गई। देश और दुनिया के कई लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। वहीं जावेद अख्तर जो बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं ने इस मामले पर अपनी राय दी।

जावेद अख्तर ने एक्स पर निकाला गुस्सा

रविवार को जावेद अख्तर ने अपने X हैंडल पर लिखा, "मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इज़राइल ने हद पार कर दी है क्योंकि अगर उन्हें इस दुस्साहस को अंजाम देने और ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई तो चीन दुनिया में अपनी सारी विश्वसनीयता खो देगा। नेतन्याहू और ट्रंप, बाकी सभी दबंगों की तरह, दूसरों को दीवार तक धकेल चुके हैं और अंततः दूसरों के पास निर्णायक तरीके से प्रतिक्रिया देने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।"

यह भी पढ़ें- फिल्मों के क्लैश को रोक पाना संभव नहीं, Javed Jaffrey ने दिया खास सुझाव, छोटी फिल्मों को भी मिलेगी जगह

ईशा गुप्ता भी दुबई में फंसी

इस बीच, अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बीच अबू धाबी में फंसी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को उन्होंने आश्वस्त किया कि इस तनाव भरे माहौल से फैली अशांति के बावजूद वो सेफ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं उन लोगों से माफी चाहती हूं, जो मेरा हाल जानने के लिए मुझे कॉल-मैसेज कर रहे हैं लेकिन मैं जवाब नहीं दे पाई। फिलहाल हम सब ठीक हैं और सेफ हैं। हालात भयावह हैं और मुश्किलभरे भी। लेकिन भगवान हमारी रक्षा कर रहे हैं। हमें सरकार पर भरोसा है कि वह हमारी सुरक्षा के लिए कोशिश कर रहे हैं। मैं सभी के लिए दुआ कर रही और उम्मीद कर रही कि जल्द घर लौट आऊंगी।'

WhatsApp Image 2026-03-01 at 8.45.16 PM (1)

ईशा के अलावा, अभिनेत्री सोनल चौहान ने खुलासा किया है कि शहर में उड़ान संचालन निलंबित होने के बाद वह वर्तमान में दुबई में फंसी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के स्टारडम पर भारी पड़े थे Salim Khan, सलमान के पापा ने ली थी महानायक से ज्यादा फीस