शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद जावेद अख्तर ने कहा, उस वक्त मेरे मन में आया था क्या वो जिंदा हैं?
शबाना आजमी का एक्सीडेंट 18 जनवरी 2020 को खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था। उनकी कार ट्रक से टकरा गई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी का कुछ वक्त पहले एक कार एक्सिडेंट हुआ था। शबाना का ये एक्सीडेंट 18 जनवरी, 2020 को खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था। उनकी कार ट्रक से टकरा गई थी। उनके एक्सीडेंट की खबर से ने सभी को हिला कर रख दिया था। इस एक्सीडेंट में शबाना आजमी को काफी चोटें आई थीं।
एक्सीडेंट के तुरंत बात उन्हें तत्काल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस वक्त शबाना के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी थे लेकिन वह दूसरी कार से उनके पीछे आ रहे थे। इसी वजह से वह पूरी तरह बच गए। वरना उस दुर्घटना में दोनों को ही गंभीर चोटें आतीं। अब शबाना के एक्सीडेंट के करीब तीन महीने गुजर चुके हैं। वह पहले से काफी बेहतर हैं। वहीं हाल ही में जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान उस एक्सिडेंट के बारे में बताया।
जावेद अख्तर ने अनुपमा चोपड़ा को दिए गए इंटरव्यू के दौरान इस एक्सीडेंट के बारे में बात की। जावेद अख्तर ने कहा, 'मेरा पहला रिएक्शन था- क्या वो जिंदा है?' उन्होंने आगे कहा कि ये बात कौन जानता था कि अचानक ही इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। शबाना का जो एक्सिडेंट हुआ था वो बहुत गंभीर था। मैं उनके साथ गाड़ी में नहीं था। वह अपनी गाड़ी में सो रही थीं जिस वक्त उनका एक्सीडेंट हुआ। जब एक्सिडेंट हुआ तो हम रुके पीछे आए और एक्सिडेंट देख कर मेरे मन में सबसे पहले यही खयाल आया- क्या वो जिंदा है? सारी गाड़ी चकनाचूर हो गई थी।
इसी बातचीत में जावेद ने आगे कहा, 'किसी तरह उन्हें उनकी कार से बाहर निकाला गया। वह उस वक्त पूरी तरह से बेहोश पड़ी थीं। बाहर से कोई चेट नहीं दिखाई दे रही थी। लेकिन उन्हें अंधरूनी काफी गंभीर चोटें आई थीं। जिसे ठीक होने में समय लगा।'