विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Raniganj के 'जलसा 2.0' गाने पर आया जसवंत गिल की बेटी का रिएक्शन, अक्षय कुमार की तारीफ में कही ये बात

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 17 Sep 2023 05:04 PM (IST)

Mission Raniganj Song Jalsa 2.0 सच्ची घटना पर आधारित फिल्म मिशन रानीगंज चर्चा में है। कुछ दिन पहले ही फिल्म ...और पढ़ें

Jalsa 2.0 गाने पर जसवंत सिंह की बेटी का आया रिएक्शन। Photo-Instagram
Jalsa 2.0 गाने पर जसवंत सिंह की बेटी का आया रिएक्शन। Photo-Instagram

HighLights

  1. जसवन्त सिंह गिल की बेटी को भाया मिशन रानीगंज का गाना जलसा
  2. जसवन्त सिंह गिल की बेटी ने की अक्षय कुमार की तारीफ
  3. मिशन रानीगंज जसवन्त सिंह गिल पर है आधारित

 नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Raniganj Song Jalsa 2.0: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक एक्साइटिंग फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज नेक्स्ट लेवल पर है। इसका पहला गाना 'जलसा 2.0' भी रिलीज हो गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

जारी हुआ मिशन रानीगंज का पहला गाना

16 सितंबर 2023 को 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) का पहला गाना 'जलसा 2.0' जारी हुआ। इस धमाकेदार गाना आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। एनर्जी पैक सॉन्ग के बोल, कम्पोजीशन और दिल जीतने वाला बैकड्रॉप जबरदस्त था। गाना ही नहीं, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का डांस भी काबिल-ए-तारीफ था। 

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: इंजीनियर्स डे पर अक्षय कुमार ने शेयर की जसवंत सिंह की फोटो, लिखा 'मां बाप की इच्छा पूरी हो गई'

जसवंत गिल की बेटी ने जलसा 2.0 गाने पर दिया रिएक्शन

भांगड़े पर परिणीति और अक्षय कुमार के डांस ने धमाल मचा दिया। उनका ये गाना सुन कोई भी अपने पैर थिरकाने से नहीं रोक पा रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर 'जलसा 2.0' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जसवंत सिंह गिल (Jaswant Singh Gill) की बेटी पूनम गिल (Poonam Gill) ने भी इस गाने पर रिएक्शन दिया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कॉलेज में भांगड़ा टीम के कैप्टन थे जसवंत गिल

फिल्म के 'जलसा 2.0' गाने पर पूनम गिल अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक पाईं और उन्होंने अपने पिता के पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, "क्या धमाकेदार गाना है। पापा और मम्मी भी अच्छे डांसर्स थे। कॉलेज के दिनों में पापा भांगड़ा टीम कैप्टन हुआ करते थे।"

पूनम गिल ने आगे कहा, "परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी केमिस्ट्री में अक्षय कुमार ने बिल्कुल वही एनर्जी और स्वीटनेस दिखाई है, जो मैंने अपने माता-पिता के बीच देखी थी। उन्हें (जसवंत सिंह) और मेरी मां को डांस करना पसंद था। यह पंजाबी के डीएनए में होता है। बहुत सारे टैलेंट वाला एक व्यक्ति।"

कब रिलीज होगी मिशन रानीगंज?

पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी 'मिशन रानीगंज' की कहानी रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में रानीगंज कोयला क्षेत्र में 65 लोगों की जान बचाई थी। उन्हें कैप्सूल गिल भी कहा जाता है। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने किया है।

'मिशन रानीगंज' का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में हैं। फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Mission Raniganj का टीजर रिलीज, जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे लोगों की जान बचाते नजर आए अक्षय कुमार