विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Raniganj Song: परिणीति चोपड़ा संग 'जलसा 2.0' पर अक्षय कुमार ने किया धमाल, 'मिशन रानीगंज' का गाना रिलीज

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 16 Sep 2023 07:57 PM (IST)

Mission Raniganj New Song OUT अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज का पहला गाना जलसा 2.0 रिलीज ...और पढ़ें

Mission Raniganj का पहला गाना हुआ रिलीज। Photo-Instagram
Mission Raniganj का पहला गाना हुआ रिलीज। Photo-Instagram

HighLights

  1. मिशन रानीगंज का नया गाना हुआ रिलीज
  2. जलसा 2.0 गाने पर परिणीति-अक्षय का दिखा रोमांस
  3. 5 अक्टूबर को रिलीज होगी मिशन रानीगंज

नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Raniganj Song Jalsa 2.0 Release: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर मूवी 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के दमदार टीजर के बाद अब इसका पहला गाना रिलीज हुआ है। 

टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' टीजर आउट होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म का टीजर काबिल-ए-तारीफ था। इसने दर्शकों के बीच एक अलग लेवल की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। अब इसका पहला गाना रिलीज हुआ है।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने दिया परिणीति-राघव की शादी का हिंट? एक्टर की पोस्ट ने मचाई खलबली

मिशन रानीगंज का पहला गाना रिलीज

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 'मिशन रानीगंज' के पहले गाने 'जलसा 2.0' (Jalsa 2.0) का वीडियो शेयर किया है। 'जलसा' गाने की धुन पर अक्षय और उनकी को-स्टार परिणीति चोपड़ा जमकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।अक्षय की एनर्जी से भरा डांस गाने की रौनक बढ़ा रहा है। परिणीति के साथ उनका रोमांस भी नेक्स्ट लेवल है। इस गाने को सिंगर सतिंदर सरताज ने गाया है। 

कब रिलीज हो रही मिशन रानीगंज?

पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी 'मिशन रानीगंज' की कहानी विपुल के रावल ने लिखी है। ये कहानी 1989 में हुए रानीगंज कोयला क्षेत्र का पतन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बात करें फिल्म की कास्ट की तो अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्या, रवि किशन, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, वरुण बडोला जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।  

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म

'मिशन रानीगंज' के अलावा अक्षय कुमार के खाते में अभी कई आगामी फिल्में हैं। वह 'वेलकम टू द जंगल', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

वहीं, परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। परिणीति 24 सितंबर 2023 को उदयपुर पैलेस में शादी करने वाली हैं। मई में उन्होंने राघव के साथ सगाई की थी।

यह भी पढ़ें- चूड़ा रस्म से शुरू होंगे परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी के कार्यक्रम, 24 सितंबर को लेंगे फेरे