विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jannat Zubair Mouni Roy Video: जन्नत जुबैर और मौनी रॉय ने साथ लगाए ठुमके, फैंस ने कहा- गर्मी बढ़ा दी

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 19 Oct 2022 03:09 PM (IST)

Jannat Zubair Mouni Roy Video जन्नत जुबैर एक वीडियो शेयर किया है। उनकी वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके है। ...और पढ़ें

Jannat Zubair Mouni Roy Video: जन्नत जुबैर ने एक वीडियो शेयर किया है।
Jannat Zubair Mouni Roy Video: जन्नत जुबैर ने एक वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Jannat Zubair Mouni Roy Video: जन्नत जुबैर और मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को साथ मिलकर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे है। जन्नत जुबैर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या आप मुझसे ये सीखना चाहते हो कि कोलैब्रेशन कैसे किया जाता है। देखते रहिये, जल्द कुछ नया आ रहा है।'

जन्नत जुबैर की वीडियो को 1 घंटे में 2 लाख 43 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है

जन्नत जुबैर की वीडियो को 1 घंटे में 2 लाख 43 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं इस पर 23 सौ के लगभग कमेंट्स किए गए है। जन्नत जुबैर ने वीडियो में ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस पहन रखी है। वहीं मौनी रॉय ने व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रीन पैंट पहन रखी है। मौनी रॉय की वीडियो पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे है। कई लोगों ने वीडियो पर दिल और पॉपिंग आईज की इमोजी शेयर की है। वहीं दोनों ने साथ मिलकर डांस करते नजर आ रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Love Bite Video: जाह्नवी कपूर की वीडियो में फैंस को नजर आया 'लव बाइट', वायरल हुआ वीडियो

जन्नत जुबैर और मौनी रॉय की वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है

जन्नत जुबैर की वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। कई फैंस ने वीडियो पर गर्मी बढ़ा दी, हॉट, ब्यूटीफुल, अमेजिंग जैसे कमेंट्स किए है। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह अक्सर अपनी डांस वीडियो भी शेयर करती है। वह हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकार नजर आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

यह भी पढ़ें: Tara Sutaria Ramp Walk Video: तारा सुतारिया ने लैक्मे फैशन वीक में लहंगा पहन किया रैंप वॉक, वीडियो हुआ वायरल

जन्नत जुबैर ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है

जन्नत जुबैर ने कई म्यूजिक वीडियो में भी कई कलाकारों के साथ काम किया था। वहीं मौनी रॉय हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अहम भूमिका थी।

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)