विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक महीने में क्यों बढ़ाएंगी जाह्रवी कपूर अपना वजन, जानिए पूरी खबर

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 30 Jan 2019 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 08:54 AM (IST)

जाह्रवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी।

एक महीने में क्यों बढ़ाएंगी जाह्रवी कपूर अपना वजन, जानिए पूरी खबर
एक महीने में क्यों बढ़ाएंगी जाह्रवी कपूर अपना वजन, जानिए पूरी खबर

मुंबई। फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और फिल्म अभिनेत्री जाह्रवी कपूर जल्द उनकी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार होंगी। इस फिल्म में वह गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाने वाली हैं, जिसके लिए उन्हें उनका वजन बढ़ाना है। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

जी हां, खबरों की मानें तो वह इस फिल्म के लिए अपना 7 किलो तक वजन बढ़ाने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी-मार्च में शुरू होने वाली है। गौरतलब है कि जाह्रवी कपूर उनकी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और प्रतिदिन वह जिम में जाकर नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। गौरतलब है कि गुंजन सक्सेना भारत की पहली महिला लड़ाकू जहाज उड़ाने वाली महिला है, जिन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी भाग लिया था और उसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके चलते जाह्रवी कपूर इस रोल के लिए कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं जिससे वे गुंजन सक्सेना के जीवन पर बड़े पर्दे पर अच्छी तरह से दर्शा सकें। 

वहीं जाह्रवी कपूर इस फिल्म के बाद फिल्म तख्त की शूटिंग में व्यस्त होंगी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर करने वाले हैं। सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्रवी कपूर बॉलीवुड में पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू कर चुकी हैं। अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द उनकी दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी। जाह्रवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

पिता बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में जानकारी दी है और इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बोनी कपूर कहते हैं, 'खुशी को पहले एक मॉडल बनना था और वे मॉडलिंग करना चाहती थीं। लेकिन अब वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैंl ऐसा करने के पीछे एक कारण था कि मॉडलिंग इंडस्ट्री बहुत ही अस्थाई हैl जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया कि वे अभिनेत्री बनेंगी। उनकी मां श्रीदेवी एक परफेक्शनिस्ट थी और बहुत मेहनत करती थीl श्रीदेवी को लगता था कि जाह्नवी और खुशी कपूर को उन सभी चीजों का आनंद लेना चाहिए, जिसे उनके पिता और मां ने कमाया हैl 

यह भी पढ़ें: Exclusive: 90s में कैसे होता था माधुरी, मनीषा, रवीना, करिश्मा में कॉम्पीटिशन, जूही चावला ने खोला राज