विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता से ‘धड़क’ की शूटिंग कर मुंबई लौटीं जाह्नवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 27 Mar 2018 03:36 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 07:13 AM (IST)

कोलकाता से पहले उदयपुर में भी 'धड़क' की शूटिंग हो चुकी है और यह फ़िल्म पहले दिन से लगातार चर्चा में रही है!

कोलकाता से ‘धड़क’ की शूटिंग कर मुंबई लौटीं जाह्नवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
कोलकाता से ‘धड़क’ की शूटिंग कर मुंबई लौटीं जाह्नवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फ़िल्म ‘धड़क’ को लेकर चर्चा में रहती हैं और वो अपनी मॉम के निधन के बाद ब्रेक लेकर काम पर लौटने के लिए भी उनकी खूब तारीफ हुई थी! बहरहाल, उनकी ये ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आईं हैं!

बता दें कि जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कोलकाता में कर रही थीं। उनके साथ उनके को-स्टार ईशान खट्टर भी थे। लेकिन, अबसे कुछ देर पहले जाह्नवी और ईशान कोलकाता से मुंबई लौट आये हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर जाह्नवी इस व्हाईट ड्रेस में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई के बाद हुई ज़बरदस्त पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

बता दें कि जाह्नवी और ईशान के कोलकाता शूट का वीडियो भी सामने आया है। ‘धड़क’ को डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फ़िल्म इसी साल 6 जुलाई को रिलीज़ होगी। ये फ़िल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। जाह्नवी एयरपोर्ट पर हाथ में झोला लिए दिखीं!

गौरतलब है कि 'धड़क' के सेट से आए दिन तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बात से परेशान करण जौहर ने सेट पर मोबाइल फोन को बैन कर रखा है ताकि फ़िल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी लोगों के सामने ना जाए और लोगों में फ़िल्म को लेकर सस्पेंस और उत्साह बरकरार रहे। मगर फोन बैन करने के बावजूद इस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लगातार सेट से तस्वीरें वाइरल हो रही हैं! बहरहाल, इन तस्वीरों में जाह्नवी काफी शांत और स्थिर नज़र आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें: कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी, देखें तस्वीरें

बताते चले कि कोलकाता से पहले उदयपुर में भी 'धड़क' की शूटिंग हो चुकी है और यह फ़िल्म पहले ही दिन से लगातार चर्चा में बनी रही है!