विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्लैक साड़ी में Janhvi Kapoor ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, एक्ट्रेस की मदमस्त अदाओं ने जीता फैंस का दिल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 16 Dec 2023 04:50 PM (IST)

जाह्नवी कपूर ने कम समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव पर्सनालिटी ...और पढ़ें

File Photo of Janhvi Kapoor. Photo Credit: Instagram
File Photo of Janhvi Kapoor. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. जाह्नवी कपूर हैं बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस
  2. ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस ने ढाया कहर
  3. जाह्नवी की अदाओं ने जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मूवीज के अलावा अक्सर अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर फोटो पोस्ट करती हैं, जिसमें लोग उनकी खूबसूरती देख तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न 'धड़क' एक्ट्रेस हर लिबाज में किसी अप्सरा से कम नहीं लगतीं। एक्ट्रेस ने एक बार फिर दिल थाम देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं।

ब्लैक साड़ी में ढाया कहर

जाह्नवी कपूर ने ब्लैक साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की हैं। कभी शीशे में देखते हुए, तो कभी कैमरे की ओर देखते हुए, एकट्रेस ने कहर ढाने वाले एक्सप्रेशन्स के साथ पोज दिया है। ब्लैक साड़ी में उनका लुक देखने लायक है। 

लाइट मेकअप के साथ इस तरह किया खुद को तैयार

अपने लुक को को जाह्नवी ने बैलेंस मेकअप और ज्वेलरी के साथ पूरा किया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की खूबसूरत साड़ी के साथ ईयररिंग्स और रिंग पहना है। काजल और मस्कारा से जाह्नवी ने अपनी आंखों को हाइलाइट किया है। वहीं, माथे पर बिंदी लगाकर एक्ट्रेस ने खुद को प्रॉपर इंडियन लुक दिया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इन तस्वीरों के साथ ही एक बार फिर जाह्नवी ने फैंस का दिल जीत लिया है। किसी ने फायर, तो किसी ने हार्ट इमोजी देकर जाह्नवी की फोटोज पर अपना प्यार लुटाया है।

जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी झोली में साउथ की फिल्म 'दसरा' है। इस मूवी की स्टार कास्ट में कीर्ति सुरेश और नवीन बाबू घन्टा उर्फ नानी हैं। इसके अलावा जाह्नवी, जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'एनटीआर 30' में नजर आएंगी। बतौर लीड एक्ट्रेस यह जाह्नवी की पहली साउथ साइड की मूवी होगी। इसके बाद एक्ट्रेस को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में Randeep Hooda ने दिया ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, नितिन गडकरी, सुरेश रैना समेत पहुंची ये हस्तियां