Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, कहा- ‘लव यू भैया, तुम मेरी ताकत’, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jun 2018 06:14 AM (IST)

    श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने उनकी दोनों बेटियों और अपनी दोनों बहनों का पूरा ख्याल रखा और हर मौके पर उनके साथ नज़र आये। ऐसे में उनके जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर का इमोशनल होना..

    अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, कहा- ‘लव यू भैया, तुम मेरी ताकत’, देखें तस्वीरें

    मुंबई। 26 जून को बॉलीवुड के चार्मिंग और टैलेंटेड एक्टर अर्जुन कपूर का बर्थडे होता है। अर्जुन कपूर ने इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। पिता बोनी कपूर के साथ उनकी तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    26 जून 1985 को मुंबई में पिता बोनी कपूर और मां मोना शूरी कपूर के घर जन्में अर्जुन कपूर इस साल अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया। लेकिन, इस मौके पर ख़ास बात यह रही कि उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने भैया अर्जुन कपूर को बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में बर्थडे की शुभकामनाएं दीं हैं। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘‘आप हमारी ताकत हैं, लव यू , हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया’’। इसके साथ ही ने जाह्नवी ने अंशुला और ख़ुशी के साथ अर्जुन कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें इन सभी भाई-बहनों की केमिस्ट्री साफ़ देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: निक जोनास, परिणीति चोपड़ा और परिजनों संग प्रियंका चोपड़ा गोवा रवाना, देखें तस्वीरें 

     

     

     

    You are the reason for our strength. Love you, happy birthday Arjun bhaiya ❤️

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

    उससे पहले बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ अर्जुन कपूर का बर्थडे मनाने पहुंचे। बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी की है। उसके बाद उनकी आने वाली फ़िल्मों में ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी है, जिसमें वो एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ ही नज़र आने वाले हैं।

     

    अर्जुन कपूर ने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ ही एक हीरो के रूप में ‘इश्क्जादे’ से अपने बॉलीवुड के सफ़र की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने ‘औरेंगज़ेब’, ‘गुंडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘मुबारकां’ आदि जैसी कई फ़िल्मों में काम किया। बहरहाल, आप देख सकते हैं भैया अर्जुन कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन के मौके पर जाह्नवी कपूर अपने डैड के साथ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं! ख़ुशी कपूर भी इस मौके पर बेहद खुश थीं! बता दें कि अगले महीने ही उनकी पहली फ़िल्म 'धड़क' भी रिलीज़ हो रही है, जिसमें उनके हीरो हैं ईशान खट्टर। 

    अर्जुन कपूर भी अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन के मौके पर इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए। आप देख सकते हैं वो कितने कूल और रिलैक्स नज़र आ रहे हैं! बहरहाल, अर्जुन कपूर के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो अभिनेता बनने से पहले ‘कल हो न हो’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फ़िल्मों में सहायक निर्देशक और ‘नो इंट्री’ और ‘वांटेड’ जैसी फ़िल्मों में सहायक निर्माता की भूमिका भी निभा चुके हैं। गौरतलब है कि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ के अलावा अर्जुन आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म ‘पानीपत’ में भी नज़र आने वाले हैं! 

    यह भी पढ़ें: कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं कमल हासन की स्टार बेटी श्रुति हासन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

    अर्जुन कपूर और अंशुला के अलावा उनकी दोनों छोटी बहनों की बात करें तो श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर दोनों के सपोर्ट में चट्टान की तरह खड़े नज़र आये। हालांकि, श्रीदेवी से उनका रिश्ता बहुत अच्छा कभी नहीं रहा क्योंकि वो उनके डैड की दूसरी पत्नी थीं और उन्हीं की वजह से बोनी और उनकी मॉम मोना कपूर के बीच डिवोर्स की नौबत आई थी। लेकिन, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने उनकी दोनों बेटियों यानी अपनी दोनों बहनों का पूरा ख्याल रखा और हर मौके पर उनके साथ नज़र आये। ऐसे में उनके जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर का यूं इमोशनल होना वाजिब ही है!