विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor on Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा को जाह्नवी कपूर ने बताया था शादीशुदा, अब दी सफाई

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2022 06:12 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Oct 2022 06:17 PM (GMT+05:30)

विजय देवरकोंडा की गिनती इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में होती है जिनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। कई ओकेशन ...और पढ़ें

File Photo of Vijay Deverakonda and Janhvi Kapoor. Photo Credit: Vijay Deverakonda and Janhvi Kapoor Instagram
File Photo of Vijay Deverakonda and Janhvi Kapoor. Photo Credit: Vijay Deverakonda and Janhvi Kapoor Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'मिली' के प्रमोशन में बिजी हैं। मूवी 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी। जाह्नवी जहां इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा को लेकर दिया गया उनका स्टेटमेंट भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने विजय देवरकोंडा को 'प्रैक्टिकली मैरिड' बताया था। एक्ट्रेस का इतना ही कहना था कि रश्मिका मंदाना के साथ उनकी शादी होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया। अब जाह्नवी ने क्लियर किया है कि उनके ऐसा कहने का मतलब क्या है।

सुर्खियों में रही है विजय-रश्मिका की डेटिंग अफवाह

विजय देवरकोंडा इंडस्ट्री के मोस्ट डिजायरेबल बैचलर माने जाते हैं। कॉफी विद करण के एक चैट शो में भी जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा की क्यूटनेस पर कमेंट किया था। वहीं, बीते कुछ वर्षों से विजय के 'पुष्पा' स्टार रश्मिका को डेट करने की खबरें भी सुर्खियों में रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

हालांकि, कभी दोनों ने इस पर हामी नहीं भरी, लेकिन ना भी नहीं किया। ऐसे में जाह्नवी कपूर के विजय देवरकोंडा को 'प्रैक्टिकली मैरिड' बता देने पर यह चर्चाएं तेज हो गईं कि शायद रश्मिका और उनका रिश्ता और आगे बढ़ चुका है। लेकिन, अब जाह्नवी ने अपनी कहे स्टेटमेंट का असली मतलब बताया है।

क्यों कहा विजय हैं 'प्रैक्टिकली मैरिड'?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर से हाल ही में पूछा गया था कि वह किसे अपने स्वयंमवर में देखना चाहेंगे। इस पर जाह्नवी ने आदित्य रॉय कपूर समेत कुछ और एक्टर्स का नाम लिया। जब विजय देवरकोंडा का नाम सुझाया गया, तो उन्होंने झट से उन्हें 'प्रैक्टिकली मैरिड' बता दिया। लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि विजय और वह एक ही फ्रेंड सर्किल का हिस्सा नहीं हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी ने कहा कि उनसे पूछा गया था कि अगर उनका स्वयंमवर होता है, तो वह बी टाउन से किसे चुनना पसंद करेंगी। इंडस्ट्री में लगभग सभी लोग शादीशुदा हैं। विजय देवरकोंडा को इसलिए नहीं चुना क्योंकि दोनों की एक दूसरे से ज्यादा बातचीत नहीं होती। दोनों एक-दूसरे के सर्किल में नहीं हैं। ऐसे में उनका नाम अपने स्वयंवर में नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: Bhediya Song Thumkeshwari: 'भेड़िया' का 'ठुमकेश्वरी' गाना रिलीज, कृति-वरुण के मूव्स देख उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें: Palak Muchchal Marriage: 'आशिकी 2' सिंगर पलक मुच्छल इस म्यूजिक कंपोजर की बनेंगी दुल्हनिया, नवंबर में है शादी