विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jana Nayagan Release: खत्म हुई Vijay की आखिरी फिल्म की लड़ाई! HC ने साफ किया पॉलीटिकल थ्रिलर का रास्ता

Published: Tue, 10 Feb 2026 01:29 PM (IST)

Jana Nayagan Dispute Row: मद्रास हाई कोर्ट ने KVN प्रोडक्शंस को विजय की फिल्म के लिए CBFC सर्टिफिकेशन में देरी के खिलाफ याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

जन नायकन की रिलीज के लिए साफ हुए रास्ते

जन नायकन की रिलीज के लिए साफ हुए रास्ते 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय की मोस्ट अवेटेड पॉलीटिकल थ्रिलर फिल्म 'जन नायकन' को लेकर कानूनी लड़ाई ने एक नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार, 10 फरवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने KVN प्रोडक्शंस को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सर्टिफिकेशन प्रोसेस को चुनौती देने वाली अपनी याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी।

विजय की आखिरी फिल्म होगी 'जन नायकन'

यह फिल्म राजनीति में ऑफिशियली कदम रखने से पहले विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है। लंबे वक्त से फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर विवादों में फंसी हुई थी।

यह भी पढ़ें- विजय की Jana Nayagan विवाद के बीच वायरल हुआ 'स्पिरिट' डायरेक्टर का बयान, CBFC के कंट्रोल को लेकर दी थी नसीहत

कोर्ट ने दी केस वापस लेने की अनुमति

लाइव लॉ के अनुसार, जस्टिस पीटी आशा ने वकील विजयन सुब्रमण्यम द्वारा पेश प्रोडक्शन कंपनी द्वारा कोर्ट को केस वापस लेने के अपने फैसले के बारे में बताए जाने के बाद अनुरोध को स्वीकार कर लिया। हाई कोर्ट रजिस्ट्री को पहले ही एक लेटर भेजा जा चुका था जिसमें कहा गया था कि प्रोड्यूसर मुकदमा जारी रखने के बजाय रिव्यू प्रोसेस के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। औपचारिक रूप से बंद होने से पहले मामले को "वापस लेने के लिए" कैप्शन के तहत लिस्ट किया गया था।

jana nayagan (2)

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

KVN प्रोडक्शंस ने पहले कोर्ट में अर्जी दी थी और आरोप लगाया था कि CBFC ने जन नायकन के लिए सर्टिफिकेट जारी करने में देरी की है। प्रोड्यूसर्स के मुताबिक, उन्हें बताया गया था कि फिल्म को कुछ कट्स और मॉडिफिकेशन्स के साथ UA सर्टिफिकेट मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि सुझाए गए बदलाव करने के बाद भी सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया।

jana nayagan

जन नायकन पहले 9 जनवरी को रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई थी लेकिन विवाद के चलते इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया। हालांकि अब रिलीज की नई तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन अब लगता है हाई कोर्ट की अनुमति के बाद मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस करेंगे।

पॉलीटिकल थ्रिलर में विजय लीड रोल में हैं वहीं पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममीता बज्जू जैसे कलाकारों ने भी इसमें काम किया है। फिल्म का निर्देशन वी विनोथ ने किया है और इसे वेंकट के नारायना ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें- धमाका ही धमाका! 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज की लिस्ट देख खुशी से उछल जाएंगे आप, खचाखच भरा रहेगा थिएटर