विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जय भीम' को लेकर मुश्किलों में आए सूर्या, हमले की धमकी के बाद एक्टर के घर के बाहर बढ़ी पुलिस सुरक्षा

By Anand KashyapEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 10:19 AM (IST)

साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सूर्या इन दिनों मुश्किलों को सामना कर रहा हैं। हाल ही में उनकी ...और पढ़ें

साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सूर्या- तस्वीर : Instagram: actorsuriya
साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सूर्या- तस्वीर : Instagram: actorsuriya

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सूर्या इन दिनों मुश्किलों को सामना कर रहा हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जय भीम ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस कोर्ट ड्रामा फिल्म में सूर्या ने वकील चंद्रू का किरदार निभाया है। फिल्म जय भीम जाति के आधार पर हो रहे भेदभाव को बयां करती हैं। इस फिल्म को लेकर वन्नियार समुदाय लगातार विरोध कर रहा है।

जिसके चलते अब अभिनेता सूर्या के घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार वन्नियार संगम के प्रदेश अक्ष्यक्ष ने फिल्म जय भीम के अभिनेता सूर्या, अभिनेत्री ज्योतिका, अमेजन प्राइम वीडियो और फिल्म के निर्देशक टीजे ग्नानवेल को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों और निर्माताओं से वन्नियार समुदाय से माफी मांगने की मांग की है।

वन्नियार संगम के कानूनी नोटिस के बाद सूर्या के घर में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई की है। इतना नहीं अभिनेता को अलग-अलग तरह की धमकियां भी मिल रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म जय भीम में जनजाति इरुलर समुदाय के लोगों को पुलिस हिरासत में लेते और उन्हें यातना देते हुए दिखाया गया है। इस सीन पर वन्नियार समुदाय ने अपनी आपत्ति जताई है और फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है।

इतना ही नहीं वन्नियार संगम ने माफी के अलावा समुदाय का अपमान करने के लिए अभिनेता और निर्माताओं से 5 करोड़ रुपये की मांग की है। नोटिस के बाद, वन्नियार समुदाय के सदस्यों ने सूर्या को खुली धमकी दी। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नागापट्टिनम जिला सचिव, सीतामल्ली पझानी सामी ने भी अभिनेता पर हमला करने वालों को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। आपको बता दें कि फिल्म 'जय भीम' 2 नवंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो ओटीटी पर रिलीज हुई है।

यह फिल्म रिलीज होने के बाद से विवादों में फंसी हुई है। इससे पहले फिल्म के एक सीन में हिंदी भाषा में बोलने के कारण एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की वजह से प्रकाश राज का आलोचना का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद प्रकाश राज एक इंटरव्यू में सफाई देने पड़ी। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति को स्थानीय भाषा पता होने के बावजूद वह हिंदी में बोलकर उसका उपाय ढूंढने का प्रयास करता है। इसपर सामने वाले व्यक्ति की क्या प्रतिक्रिया होगी, वहीं दिखाई गई है।' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।