विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jagjit Singh Death Anniversary: आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं जगजीत सिंह की ये ग़ज़लें

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 10 Oct 2022 09:46 AM (IST)

Jagjit Singh Death Anniversary राजस्थान के गंगानगर में जन्में गजलों के महारथी जगजीत सिंह ने अपने करियर में एक से ...और पढ़ें

Jagjit Singh Death Anniversary, Jagjit Singh, ghazals
Jagjit Singh Death Anniversary, Jagjit Singh, ghazals

नई दिल्ली, जेएनएन। Jagjit Singh Death Anniversary: लोकप्रिय गजल गायक जगजीत सिंह (Jagjit Singh) को गुजरे आज यानी 10 अक्टूबर 2022 को पूरे 11 साल हो गए। 10 अक्टूबर 2011 में उनका निधन हुआ था। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी अमर है। आज भी उनकी आवाज और उनकी गजल लोगों के जेहन में हैं। अपनी आवाज के जादू से उन्होंने कई बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें साहित्य अकादमी अवार्ड मिला से भी नवाजा जा चुका था। साल 2003 में जगजीत सिंह को भारत सरकार ने पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। कहते है जिस समय इंडस्ट्री में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी जैसे सिंगर्स का बोलबाला था उन दिनों जगजीत सिंह ने अपनी गजलों से अपनी पहचान बनाईं। उनकी गजलों ने न सिर्फ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ में इजाफा किया बल्कि, गालिब, मीर, मजाज, जोश और फिराक जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया। आइए आपको इनकी कुछ सुपरहिट गजलों से रूबरू करवाते हैं।

जब सामने तुम आ जाते हो

ये गजल आज भी सुपरहिट है। जगजीत सिंह, लता मंगेश और आशा भोसले जैसी लेजेंड्री सिंगर्स ने इस गजल को गाया था। गजल को रिया सेन पर फिल्माया गया था। ये गलज दिल कहीं होश कहीं एल्बम की है। यह साल 2008 में रिलीज हुई थी।

होशवालों को खबर क्या

साल 1999 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म सरफरोश में उन्होंने 'होशवालों को खबर क्या' गजल गाई थी। इस गजल का आज भी हरकोई दीवाना है। हर कोई इस गजल को गुनगुनाना पसंद करता है।

चिट्ठी ना कोई संदेश

चिट्ठी न कोई संदेश गजल को जगजीत सिंह ने बेटे की याद में गाया था, लेकिन इसे बाद में फिल्म 'दुश्मन' में गाया। एक रोड एक्सीडेंट में उनके 18 साल के बेटे की मौत हो गई थी।

कोई फरियाद

कोई फरियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे..तूने आंखों से कोई बात कही हो जैसे। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम बिन' में इसे जगजीत सिंह ने गाया था। दो दशक बाद, आज भी इस फिल्‍म के गाने हर संगीत प्रेमियों के जेहन में हैं।

यह भी पढ़ें- Rekha Birthday: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती है सरनेम, जानिए क्या है वजह