विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rekha Birthday: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती है सरनेम, जानिए क्या है वजह

By Aditi YadavEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 08:24 AM (IST)

Rekha Birthday बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को ...और पढ़ें

Rekha Birthday, Gemini Ganesan, Photo Credit Instagram
Rekha Birthday, Gemini Ganesan, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Rekha Birthday: इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं... जब-जब इस गाने के बोल सुनाई पड़ते है तो सबसे पहले रेखा का चेहरा आंखों के सामने आता है। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत, दिलकश और सदाबहार अभिनेत्री रेखा (Rekha) आज यानी 10 अक्टूबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। कहने को रेखा 68 साल की हो गई हैं, लेकिन आज भी वह उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी गुजरे दौर में लगती थी। रेखा अपने नूर से आज भी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। यूं तो रेखा के कई किस्से आपने सुने होंगे लेकिन हम आपको एक्ट्रेस का वो अनसुना किस्सा बता रहे हैं, जो आपने पहले शायद ही कहीं सुना हो या पढ़ा हो।

रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है

रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही है। बहुत कम ही लोगों पता होगा कि रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन कभी वह अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा अपने पिता रामास्वामी गणेशन जो जेमिनी गणेशन के नाम से खूब मशहूर थे। इतना ही नहीं उन्हें

‘किंग ऑफ रोमांस’ भी कहा जाता था। एक्ट्रेस ने कभी इस सरनेम का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया क्योंकि वह उनसे बेहद नफरत करती थीं। कहा जाता गै कि जेमिनी ने रेखा को अपनी बेटी नहीं माना। रेखा के पिता तमिल इंडस्ट्री के मशहूर स्टार थे, उनकी मां पुष्पावली तमिल इंडस्ट्री की हीरोइन थीं। कहा जाता है रेखा का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। जेमिनी ने चार शादियां की थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी उनकी मां से शादी नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थी।

Photo / Twitter

जब रेखा का पिता से हुआ था आमना-सामना

पिता जेमिनी गणेशन से नफरत करने के बाद एक वक्त रेखा की जिंदगी में ऐसा आया जब उन्होंने अवॉर्ड के दौरान पिता के पैर छुए थे। साल 1994 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान जेमिनी गणेशन को लाइफटाइम अवॉर्ड दिया जा रहा था, जिसे रेखा ने अपने हाथों से उन्हें दिया। पिता को देख रेखा ने उनके पैर छुए थे। कहते हैं इस वक्त दोनों एक दूसरे को देख रो पड़े थे।

Photo / Twitter

छोटी उम्र से ही रेखा ने शुरू कर दिया था काम

पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के चलते रेखा की मां ने उनकी पढ़ाई को बीच में ही छुड़वा दिया था और उन्हें काम करने को कह दिया था। मात्र 13 साल की उम्र उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। रेखा ने अपने 50 साल से भी ज्यादा के इस फिल्मी करियर में अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रेखा को अपने इतने लंबे करियर में तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं रेखा को भारत के सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

Photo / Twitter

यह भी पढ़ें- Rekha Birthday: जब पर्दे पर रेखा-अमिताभ को रोमांस करते देख रो पड़ीं थीं जया बच्चन, यहां पढ़ें पूरा किस्सा