Move to Jagran APP

Jacqueline Fernandez ने की जलेबी पार्टी, वजह जान कर चौंक जाएंगे आप

अपनी शानदार एक्टिंग और लुक के चलते सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। साथ ही वो अपने आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जलेबी पार्टी की तस्वीरें शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 06:35 PM (IST)
Jacqueline Fernandez did a Jalebi party, you will shocked to know the reason

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी शानदार एक्टिंग और लुक के चलते सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। साथ ही वो अपने आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं।

loksabha election banner

अब उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जलेबी पार्टी की तस्वीरें शेयर की है। अपनी जलेबी पार्टी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर पार्टी के आयोजन के बारे में भी खुलासा किया है। तस्वीरों में अभिनेत्री जलेबी खाते हुए बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

वहीं उन्होंने इंस्टा. स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पार्टी में मौजूद लोगों से संवाद करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने तस्वीरों को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर लिखा, ‘मेरे घोड़े से गिरने का जश्न मनाने के लिए जलेबी पार्टी!’

jacqueline

अभिनेत्री की इन तस्वीरो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं। वही उन्होंने अपनी पालतू बिल्लियां की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरें में एक बिल्ली सोफे पर सोती हुई दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी उनके हैंड बैग में बैठी हुई नजर आ रही हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री जल्द ही सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' में अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वो अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु', ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार के साथ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.