विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'छूने का हक किसने...' Jacqueline Fernandez के बॉडीगार्ड ने एक्ट्रेस को फोटो क्लिक करवाने से रोका, नाराज हुए फैंस

Published: Sun, 21 Jun 2026 07:03 PM (IST)

जैकलीन फर्नांडीस के बॉडीगार्ड का इवेंट में उनके फैंस के साथ फोटो खिंचवाने से रोकने का वीडियो वायरल हुआ है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) शनिवार को मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड का बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आ रहा और वो इस पर सवाल उठा रहे।

वीडियो में जैकलिन अपने फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश करती दिख रही हैं, जबकि उनका बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें रोक रहा है। हालांकि, बॉडीगार्ड के उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश के बावजूद, एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर समेत 17 पर आरोप तय

लोगों को पसंद नहीं आया व्यवहार

जैकलीन के बॉडीगार्ड के बर्ताव से इंटरनेट यूजर्स काफी नाराज हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, "बहुत बुरा आदमी है। बॉडीगार्ड उनकी इज्जत नहीं करता। बहुत से लोगों को ऐसे लोग पसंद नहीं आते।"

एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "प्रोटेक्टिव है सही पर उसको टच करने का राइट किसने दिया जैकलीन को...बिना टच किए प्रोटेक्ट कर दूर से।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "भाई ये अभिनेता लोग किसी दूसरे को टच नहीं होने देते, इसलिए बॉडीगार्ड दूर कर रहा है। पहले से समझा कर रखते हैं इन्हें, वरना कोई इतना टच कैसे करता?

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कई सेलेब्स के बॉडीगार्ड हुए वायरल

बता दें कि सेलेब्स के बॉडीगॉर्ड्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इससे पहले राम चरण के बॉडीगॉर्ड का वीडियो वायरल हुआ था।

जैकलीन आने वाले समय में 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी, जो 26 जून, 2026 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और कई अन्य कलाकार भी हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैं बेकसूर हूं, मुकदमा लड़ूंगी', 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस का आरोपों से इनकार