विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूबसूरत Jacqueline Fernandez को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा- तिहाड़ जा रही है

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 25 May 2023 03:07 PM (GMT+05:30)

Jacqueline Fernandez Brutally Trolled जैकलीन फर्नांडिज को मुंबई में स्पॉट किया गया है। वह एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई है। ...और पढ़ें

Jacqueline Fernandez Brutally Trolled, Jacqueline Fernandez film
Jacqueline Fernandez Brutally Trolled, Jacqueline Fernandez film

नई दिल्ली, जेएनएन। Jacqueline Fernandez Brutally Trolled: फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने स्टाइलिश खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा था। उनके बाल खुले हुए थे। उन्होंने एक बैग ले रखा था। उन्हें गाड़ी से उतरकर सीधे एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस बीच उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

जैकलीन फर्नांडिज को क्यों किया जा रहा हैं ट्रोल?

फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा है, "जैकलीन फर्नांडिज।" इस पर एक ट्रोलर ने लिखा है, "तिहाड़ जा रही है।" वहीं, एक ने लिखा है, "किक 2 बन रही है।" एक ने लिखा है, "सुकेश की आइटम गर्ल।" वहीं, कई लोगों ने उनके लुक की सराहना की है और उन्हें खूबसूरत बताया है। जैकलीन का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

क्या है जैकलीन फर्नांडिज-सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामला?

गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिज को सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह-अभियुक्त बनाया गया है। वहीं, सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल से कई बार एक्ट्रेस के नाम पर लेटर भी लिख चुके हैं। वह दावा करते हैं कि वह आज भी जैकलीन को प्यार करते हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी साध ली है।

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

जैकलीन फर्नांडिज की सुकेश चंद्रशेखर के साथ लीक हुई थी तस्वीरें?

जैकलीन फर्नांडिज की सुकेश चंद्रशेखर के साथ कई तस्वीरें लीक हुई थी। इसमें दोनों को एक-दूसरे के काफी करीब देखा जा सकता है। सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को इंप्रेस करने के लिए कई महंगे उपहार दिए थे। जैकलीन फर्नांडिज जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्हें हाल ही में, फिल्म रामसेतु और सर्कस में देखा गया था।

जैकलीन फर्नांडिज को क्या विदेश जाने की मिली हैं अनुमति?

इसके पहले खबर आई है कि जैकलीन फर्नांडिज को दिल्ली की एक कोर्ट ने आइफा अवार्ड में भाग लेने के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उन्होंने हाल ही में, एक और अवार्ड्स शो में भाग लिया था। इसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद भी जैकलीन के नाम सुकेश ने एक लेटर लिखा था।