Move to Jagran APP

Jabariya Jodi Box Office Prediction: पहले दिन इतने करोड़ ला सकती है Sidharth-Parineeti की 'जबरिया जोड़ी'

Jabariya Jodi Box Office Prediction इस जोड़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आने की है। सिद्धार्थ और परिणीति के साथ एक दमदार सहायक स्टार कास्ट है...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 06:02 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 10:28 AM (IST)
Jabariya Jodi Box Office Prediction: पहले दिन इतने करोड़ ला सकती है Sidharth-Parineeti की 'जबरिया जोड़ी'

नई दिल्ली, जेएनएन। Jabariya Jodi Box Office Prediction: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फ़िल्म जबरिया जोड़ी शुक्रवार (9 अगस्त) को रिलीज़ हो गयी है। रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म बिहार राज्य के चर्चित पकड़वा विवाह पर आधारित है। प्रशांत सिंह ने फ़िल्म का निर्देशन किया है, जबकि एकता कपूर के प्रोडक्शन में फ़िल्म बनी है। 

loksabha election banner

ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म पहले दिन 3-5 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। सिद्धार्थ और परिणीति की यह दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले दोनों हंसी तो फंसी में साथ आ चुके हैं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। अगर इन दोनों कलाकारों के पिछले प्रदर्शन पर ग़ौर करें तो सिद्धार्थ का करियर ठंडा चल रहा है। उनकी पिछली फ़िल्में फ्लॉप रही हैं। 2018 में आयी अय्यारी, 2017 की अ जेंटलमैन और इत्तेफ़ाक़, 2016 में आयी बार बार देखो बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चलीं। 

हालांकि परिणीति का स्कोर कार्ड कुछ बेहतर है। इस साल वो अक्षय कुमार के साथ केसरी में दिखीं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही। हालांकि यह पूरी तरह अक्षय की फ़िल्म थी। परिणीति ने इसमें एक्सटेंडड कैमियो किया था। उनकी फीमेल लीड वाली फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप रही, जिसमें परिणीति के साथ अर्जुन कपूर थे। 2017 में परिणीति अजय देवगन के साथ गोलमाल अगेन में नज़र आयीं। यह फ़िल्म हिट रही थी। हालांकि 2017 में ही आयुष्मान खुराना के साथ आयी उनकी फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु फ्लॉप रही थी। 

इस जोड़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आने की है। फ़िल्म में सिद्धार्थ और परिणीति के साथ एक दमदार सहायक स्टार कास्ट है, जिसमें संजय मिश्रा, अपारशक्ति खुराना और जावेद जाफरी जैसे कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म में सिद्धार्थ बिहारी लहज़े में बोलते नज़र आ रहे है। उनका यह अंदाज़ दर्शक पहली बार देखेंगे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.