...तो क्या फिर बदल गई प्रियंका चोपड़ा की शादी की डेट
प्रियंका चोपड़ा के लिए ड्रेस डिजायनर्स लॉक कर दिया गया है जो उनके कपड़े डिजाइन करेगाl इनमें आबू जानी और संदीप खोसला का नाम शामिल हैl
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी अब मानो एक पहेली बन कर रह गई क्योंकि उनकी शादी को लेकर कई तरह की ख़बरें बार बार आती हैंl नई ख़बर ये है कि उनकी शादी अब दिसंबर नहीं जनवरी में होगीl
पहले इस तरह के ख़बरें थीं कि शादी दो दिसंबर को होगी लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़कर अगले वर्ष जनवरी कर दी गई है ऐसा कहा जा रहा हैl जानकारी के मुताबिक यह निर्णय इन दोनों ने मिलकर लिया है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर सकते हैं l
सूत्रों के अनुसार यह भी खबर आई है कि शादी की जगह जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस ही होगाl लेकिन अब शादी अगले साल 14 या 15 जनवरी को हो सकती हैl प्रियंका चोपड़ा की मां उनके लिए शॉपिंग कर रही हैंl वहीं निक जोनास के लिए भी शॉपिंग हो रही हैl प्रियंका चोपड़ा के लिए ड्रेस डिजायनर्स लॉक कर दिया गया है जो उनके कपड़े डिजाइन करेगाl इनमें आबू जानी और संदीप खोसला का नाम शामिल हैl मधु चोपड़ा ने इन दोनों के साथ अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस को लेकर लंबी चर्चा की थी लेकिन अभी भी शादी के बाद के सारे सवाल उठ रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा क्या अमेरिका में बस जाएगी या भारत में शिफ्ट होंगी l
गौरतलब है कि दोनों भी अपनी अपनी जगह पर बहुत ही सक्षम कलाकर माने जाते हैं जिसके चलते एक बना बनाया करियर छोड़ना दोनों के लिए भी बहुत ही मुश्किल काम होगाl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों द स्काई इस पिंक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैंl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की भी अहम भूमिका हैl
आलिया और प्रियंका को न्यूयॉर्क की सड़क पर देखा गया। दोनों प्रियंका के न्यूयॉर्क अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए दिखीं। वो भी शानदार कपड़ों में। प्रियंका जींस और लॉग कोट में थीं तो आलिया कुर्ती और जैकेट पहने हुए। दोनों चलते चलते काफ़ी बात कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क सिटी की सड़क पर ऐसा क्या हुआ, तस्वीरें देखिये