विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की तरह क्या Abhishek Bachchan भी राजनीति में आजमाएंगे हाथ, मिली ये अहम जानकारी

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 15 Jul 2023 08:30 PM (IST)

Abhishek Bachchan Politics Samajwadi Party अभिषेक बच्चन जल्द राजनीति में प्रवेश कर सकते है। उन्हें लेकर खबरें है कि वह ...और पढ़ें

Abhishek Bachchan Politics Samajwadi Party, Abhishek Bachchan Politics news
Abhishek Bachchan Politics Samajwadi Party, Abhishek Bachchan Politics news

नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Bachchan Politics Samajwadi Party: खबर है कि पिता अमिताभ बच्चन और माता जया बच्चन की तरह जल्द अभिषेक बच्चन भी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। यह भी खबर है कि वे जल्द इलाहाबाद से चुनाव लड़ने वाले हैं। वह अखिलेश यादव की पार्टी की समाजवादी पार्टी से जुड़ने वाले हैं।

अभिषेक बच्चन कहां से चुनाव लड़ने वाले हैं?

अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के नक्शेकदम पर चलते हुए इलाहाबाद से चुनाव लड़ने वाले हैं। इसी सीट से अमिताभ बच्चन ने 1984 में चुनाव लड़ा था। अभिषेक बच्चन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी जल्द धूम 4, ब्रिथ, घूमर और हाउसफुल 5 रिलीज होने वाली है। इन सबके बावजूद वे राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं।

अभिषेक बच्चन जल्द किस पार्टी से जुड़ सकते हैं?

खबरों की माने तो अभिषेक बच्चन जल्द राजनीति में उतर सकते हैं। भारत समाचार में छपी खबर के अनुसार वे अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी से जुड़ सकते हैं और इलाहाबाद चुनाव से लड़ सकते हैं। हालांकि, इस पर अभिषेक बच्चन या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उत्तर प्रदेश में उनके चुनाव लड़ने की खबरें तेज है।

इस बीच सन 2013 में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें जब उनसे राजनीति पर बात की गई थी, तब उन्होंने कहा था,

"मेरे माता-पिता पॉलिटिक्स में है लेकिन मैं पॉलिटिक्स में नहीं जाऊंगा। मैं पर्दे पर नेता की भूमिका में नजर आ सकता हूं। रियल लाइफ में नहीं। मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा।"

अमिताभ बच्चन ने कब पॉलिटिक्स में आने का निर्णय लिया था?

अमिताभ बच्चन ने 1984 में फिल्मों से ब्रेक लेकर पॉलिटिक्स में आने का निर्णय लिया था। हालांकि, बोफोर्स स्कैंडल में नाम आने के बाद उन्होंने 1987 में सांसद पद से त्यागपत्र देते हुए संन्यास ले लिया था। इसके बाद, जया बच्चन ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली और अब वह पार्टी से राज्यसभा सांसद है। अमिताभ बच्चन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट करते है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आएंगे। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है।