हिंदी मीडियम वाले इरफ़ान कह रहे हैं My love is rare
हिंदी मीडियम' की सफलता के बाद इसका अगला भाग बनाने की तैयारी भी चल रही है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर इरफ़ान ने मुंबई में हुई फिल्म 'हिंदी मीडियम' की सक्सेस पार्टी में एक जैकेट पहन रखी थी जिसपर लिखा था 'my love is rare'। इस बारे में जब इरफ़ान से पूछा गया तो इरफ़ान ने लाइफ को लेकर कई बातें कही।
इरफ़ान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' को अॉडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का कंसेप्ट लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर हाल ही में सक्सेस पार्टी हुई। इस पार्टी में गौर करने वाली बात यह थी कि, इरफ़ान ने एक जैकेट पहना था जिस पर 'my love is rare' लिखा हुआ था। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो इरफ़ान ने कहा, ''हर किसी का जीवन बहुमूल्य है। हम लोगों ने जन अनुभव लेने के लिए जन्म लिया है। हमारे पास इस पृथ्वी पर सीमित समय है।'' फिल्म को मिल रही सफलता से खुश नज़र आ रहे इरफ़ान ने इस अवसर पर आये फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और भूषण कुमार को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें: करीना के तैमूर, फरहान की अकीरा से लेकर रितिक के रिहान-रिदान तक, देखिए इन Star kids को
फिल्म 'हिंदी मिडियम' में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन हासिल किया है। इस मौके पर फिल्म 'राब्ता' के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनन भी आये थे। आपको बता दें कि, अब फिल्म 'हिंदी मीडियम' की सफलता के बाद इसका अगला भाग बनाने की तैयारी भी चल रही है।