Move to Jagran APP

Irrfan Khan Latest Photos: व्हीलचेयर पर मुंह छिपाते हुए दिखे इरफान, लंदन से लौटे भारत

Irrfan Khan Latest Photos एक्टर इरफान खान मुंबई एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर बैठे नजर आए और इस दौरान वो हाथ से अपना मुंह छुपा रहे थे। (फोटो- IANS)

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:35 PM (IST)
Irrfan Khan Latest Photos: व्हीलचेयर पर मुंह छिपाते हुए दिखे इरफान, लंदन से लौटे भारत

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इरफान खान की कुछ एयरपोर्ट पिक्स वायरल हो रही हैं, जिसमें वो व्हील चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। हाल ही में इरफान मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए, जहां वो व्हील चेयर बैठे थे और फोटोग्राफर्स से बचने के लिए उन्होंने हाथ से अपना मुंह छुपाया हुआ था। साथ ही उन्होंने कैप से सिर भी ढक रखा था।

loksabha election banner

इरफान खान की व्हीलचेयर वाली ये तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे। बता दें कि इरफान खान एक सर्जरी के बाद लंदन से लौटे हैं और वो पिछले कई दिनों से लंदन में ही इलाज करवा रहे थे और अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में व्यस्त थे। अब लंबे समय से बीमार भी चल रहे एक्टर शूटिंग खत्म कर भारत लौटे हैं।

इस दौरान इरफान ने ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस पहनी थी और एक कपड़े से अपना चेहरा भी छुपा रखा था। हालांकि अब इरफान के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान जारी कर इरफान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। इरफान खान की टीम की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट के अनुसार, लंदन में फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के बाद इरफान खान की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो दी गई है।

वहीं स्टेटमेंट में आगे लिखा है, 'वे मुंबई और अपने घर को बहुत मिस कर रहे थे। हम मीडिया से विनती करते हैं कि किसी भी तरह के कयास ना लगाएं। इतना सपोर्ट करने के लिए हम आप सभी का फिर से शुक्रिया करते हैं। बता दें कि इरफान खान का मार्च 2018 से इलाज चल रहा है और और 3 अप्रैल को उन्होंने एक ट्वीट कर लोगों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया कहा था।

अगर उनकी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो यह उनकी पुरानी फिल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल है। इस फिल्म में राधिका मदान, इरफान खान की बेटी का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म में इरफान की पत्नी के रोल में होंगी। अगले साल अप्रैल महीने में फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.