इरफ़ान खान ने मीडिया से कहा शुक्रिया, बहुत शुक्रिया
आकर्ष खुराना की फिल्म कारवां 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
मुंबई। फिल्म कारवां लगातार सुर्खियों में रही है और अब दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। 3 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में इरफ़ान खान का भी अहम किरदार है। लंदन में इलाज करवा रहे इरफ़ान को न सिर्फ बॉलीवुड सितारो ने, करीबी लोगों ने बल्कि मीडिया ने भी सपोर्ट किया है और बीमारी से लड़ने के लिए हौसला दिया है। इसको लेकर इरफ़ान खान ने पूरी मीडिया का धन्यवाद कुछ इस अंदाज में किया।
दरअसल, फिल्म कारवां का प्रेश शो हाल ही में हुआ जिसमें पत्रकारों ने फिल्म देखी। इस दौरान इरफ़ान ने मीडिया के लिए मैसेज देते हुए तीन बार कहा शुक्रिया, शुक्रिया और शुक्रिया। इरफ़ान को बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है और उनकी फिल्में भी लीग से हटकर होती हैं। एेसे में उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है। इरफ़ान ने मीडिया, उनके फैंस और उन सभी लोगों को धन्यवाद किया है जिन्होंने उनके जल्दी अच्छे होने की दुआ की है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख करने जा रहे हैं शादी ! कहा – मेहंदी में आना...
आपको बता दें कि, इरफ़ान खान इन दिनों लंदन में अपना कैंसर का इलाज करा रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के संपर्क में बने हुए हैं और अपने से जुड़ी हर जानकारी साझा कर रहे हैं। इरफ़ान खान इन दिनों लंदन में अपनी रेयर किस्म की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इस बात की जानकारी इरफ़ान ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इरफान ने ट्वीट कर लिखा था, 'जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।'
यह भी पढ़ें: कब आयेगा ज़ीरो का ट्रेलर, जवाब शाहरुख़ खान के पास...
इरफ़ान के साथ दुलकर सलमान और मिथिला पारकर की बराबर की भूमिका है। ये कहानी तीन लोगों के उस सफ़र की है जो एक लाश की तलाश के चलते मिलते हैं। अविनाश (दिलेकर) के दादा की लाश किसी के साथ बदल जाती है और उसे ढूँढने के लिए वो शौकत (इरफ़ान) गाड़ी ड्राइवर का सहारा लेता है। रास्ते में एक लड़की भी इस कारवां में शामिल होती है जो रोल मिथिला ने निभाया है। फिल्म में कृति खरबंदा और साऊथ की अभिनेत्री अमला भी हैं। इरफ़ान इस फिल्म में भी उसी फॉर्म में हैं जैसे वो हर फिल्म में होते हैं।