विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरिजीत सिंह ने IPL 2023 में गाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के छुए पैर, फैंस ने कहा- भारतीय परंपरा का पालन

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 01 Apr 2023 06:15 PM (IST)

Arijit Singh Mahendra Singh Dhoni अरिजीत सिंह महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुते हुए नजर आ रहे है। उनका एक ...और पढ़ें

Arijit Singh Mahendra Singh Dhoni: अरिजीत सिंह को महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुते हुए देखा जा सकता है।
Arijit Singh Mahendra Singh Dhoni: अरिजीत सिंह को महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुते हुए देखा जा सकता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Arijit Singh Mahendra Singh Dhoni: गायक अरिजीत सिंह ने आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में लाइव परफॉर्म करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छू लिए थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी भी कमेंट की है।

अरिजीत सिंह महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते हैं

वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया से मिलते हैं। इसके बाद वह अरिजीत सिंह की ओर बढ़ते हैं। अरिजीत सिंह उन्हें देखकर उनके पैर छूते हैं और हाथ जोड़कर विनम्रता से नमस्ते करते हैं। अरिजीत सिंह की इस विनम्रता को देखकर महेंद्र सिंह धोनी अभिभूत हो जाते हैं और वह उन्हें गले लगा लेते हैं।

अरिजीत सिंह और महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है

अरिजीत सिंह और महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया भी दी है। एक फैन ने लिखा है, 'भारतीय परंपरा का पालन हो रहा है।' एक ने लिखा है, 'यही भारतीय सभ्यता है।' एक ने लिखा है, 'अपने से बड़े और अच्छे व्यक्ति से मिलने पर पैर छूकर आशीर्वाद लेना होता है।'

रश्मिका मंदाना ने गाने नाटू-नाटू पर लाइव परफॉर्म किया था

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके गाने अक्सर म्यूजिकल कंसर्ट पर बजाए जाते हैं। आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरिमनी में भी अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। वहीं, उनके अलावा रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने भी डांस किया है। रश्मिका मंदाना ने आरआरआर फिल्म के सुपरहिट गाने नाटू-नाटू पर लाइव परफॉर्म किया था। इसे भी काफी पसंद किया गया था।

अरिजीत सिंह की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है

अरिजीत सिंह की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह कई बार लाइव कंसर्ट में गाते हुए नजर आते है। उनके गाये हुए गाने फैंस को काफी पसंद आते है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे है। उनका खेल दर्शकों को काफी पसंद आता है। उनकी अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई सीजन जीते है।