Move to Jagran APP

International Yoga Day की तैयारी में जुटीं मलाइका अरोड़ा, वर्कआउट वीडियो के साथ फैंस से कहा- 'स्टार्ट तो करो..'

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 02:16 PM (IST)
International Yoga Day की तैयारी में जुटीं मलाइका अरोड़ा, वर्कआउट वीडियो के साथ फैंस से कहा- 'स्टार्ट तो करो..'
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा , Instagram: malaikaaroraofficia

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो भी साझा करती रहती हैं और फैंस को फिटनेस मंत्र बताती रहती हैं।

loksabha election banner

मलाइका अरोड़ा अब अपने नए वर्कआउट और फिटनेस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें वह लोगों को वर्कआउट करने के लिए प्रेरित करती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर चलती, अगल-बगल से छलांग लगातीं, पैर उठातीं, स्ट्रेचिंग, स्क्वाट और योग मुंद्रा में कूलिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

अपने इस वर्कआउट वीडियो के साथ मलाइका अरोड़ा ने फैंस के लिए खास पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को वर्कआउट करने लिए प्रेरित किया है। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, 'चलना, दौड़ना, हिलना, सांस लेना, खिंचाव, फ्लेक्स करना लेकिन स्टार्ट तो करो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 4 दिन बचे हैं! आप लोग क्या कर रहे हैं? आप जानना चाहते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं?'

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वर्कआउट वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से जंग जीने के अपने अनुभव को साझा करने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कर अनुभव साझा किया है।

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगभग 3 सालों से एक दूसरे को डेट पर रहे हैं। 2019 में वह अपने रिलेशन को मीडिया के सामने लेकर आए थे। इसके बाद से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अक्सर साथ देखा जाता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.