यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
International Yoga Day 2019: शिल्पा शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर, अनुपम खेर ने किया योग, देखिए तस्वीरें
International Yoga Day 2019 आज के दिन पूरे देश में योग से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। बॉलीवुड ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। International Yoga Day 2019 (अंतराष्ट्रीय योग दिवस) के मौके पर दुनिया भर में योग से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर नेता अभिनेता और आम लोग सभी योग कर रहे हैं। खास तौर पर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन योग करते नजर आ रहे हैं और वे सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।
शुरुआत करते हैं शिल्पा शेट्टी से। शिल्पा वैसे तो लगातार योग से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं और इस प्रकार वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग करने के लिए मोटिवेट करती हैं। हाल ही में योग दिवस से एक दिन पहले शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे तीन हजार से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स को योग की ट्रेनिंग दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है कि, इंटरनेशनल योग डे का इंतजार क्यों करें जब हर दिन योग डे हो सकता हो। यह ट्रेनिंग सेशन शिल्पा ने सूरत में लिया था।

शिल्पा ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन भी योग किया। शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर में देख सकते हैं कि वे लोगों को योग की ट्रेनिंग दे रही हैं।
View this post on Instagram
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी इंस्टाग्राम पर योग करते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए इस दिन की सभी को बधाई दी है। वे लिखती हैं कि योग धर्म नहीं बल्कि बॉडी माइंड और सोल का इंटीग्रेट करने का साइंस है।
View this post on Instagram
मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को इंटरनेशनल योग डे की बधाई दी। अनुपम खेर ने योग करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: International Yoga day 2019: Shilpa Shetty के साथ 7 साल का बेटा भी करता है वर्कआउट
