यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
International Yoga day 2019: Shilpa Shetty के साथ 7 साल का बेटा भी करता है वर्कआउट
By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 19 Jun 2019 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 07:36 AM (IST)
International Yoga day 2019 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है और इस दिन पूरे देश में योग किया जाएगा। ...और पढ़ें
International Yoga day 2019: Shilpa Shetty के साथ 7 साल का बेटा भी करता है वर्कआउट
नई दिल्ली, जेएनएन। फिटनेस की जब भी बात होती है तो फिल्मी सितारों का जिक्र जरूर किया जाता है। क्योंकि बॉलीवुड के सितारे फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं और दूसरों को भी फिट रहने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं। वैसे तो इस फहरिश्त में कई नाम शामिल हैं लेकिन खास तौर पर जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे ऊपर आता है। शिल्पा कई सालों से योग कर रही हैं और सोशल मीडिया पर लगातार कई वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट भी करती हैं। चूंकि 21 जून मतलब आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) है तो उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस खबर में आप शिल्पा शेट्टी के कई वीडियो को देख सकते हैं जिनसे आप योग और फिटनेस के प्रति मोटिवेट होंगे।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) है। देश से लेकर विदेशों तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभिन्न योग कार्यक्रम के आयोजन होंगे। हर साल PM Narendra Modi पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हैं। इस साल पीएम मोदी 21 जून को झारखंड की राजधानी रांची में आम लोगों के साथ योग करेंगे। अगर बात करें फिटनेस की तो शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को रेगुलर योग करके फिट रहने के सुझाव देती रहती हैं।
शिल्पा योग करने के लिए मोटिवेट करने के साथ-साथ इस बात पर भी जोर देती हैं कि जो परिवार साथ में वर्कआउट करता है वो फिट रहता है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी उनके साथ वर्कआउट कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो में उनके बेटे को भी वर्कआउट करते देखा जा सकता है। शिल्पा जो सुझाव देती हैं वह पहले खुद करके बताती हैं। इस प्रकार वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोटिवेट कर रही हैं।
खास बात यह भी है कि फिटनेस और हेल्थ को लेकर लोगों को गलत जानकारी होती है या फिर वे खाना कम कर देते हैं या फिर अलग डाइट प्लान करते हैं। लेकिन शिल्पा का हमेशा कहना रहता है कि हेल्दी डाइट प्लान के साथ अगर प्रॉपर रेगुलर वर्कआउट किया जाए तो कोई दिक्कत नहीं होती।