Move to Jagran APP

International womens day 2019: कंगना रनौत ने कहा महिलाएं खुद पर रखें विश्वास

International womens day 2019 महिला दिवस के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी कई पोस्ट शेयर करते हुए मैसेज दे रहे हैं। कंगना रनौत ने भी महिलाओं को लेकर संदेश दिया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 03:24 PM (IST)
International womens day 2019: कंगना रनौत ने कहा महिलाएं खुद पर रखें विश्वास
International womens day 2019: कंगना रनौत ने कहा महिलाएं खुद पर रखें विश्वास

मुंबईl फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने महिला दिवस (International women's day 2019) के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई दी हैl इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिलाओं को संदेश देते हुए कहा है कि वे अपने आप पर विश्वास रखें।

loksabha election banner

कंगना ने कहा है, 'महिलायें उतनी ही सशक्त है जितना वह खुद को मानती हैंl अगर आप इस बात में विश्वास नहीं रखती कि आप समान हैं तो विश्वास रखेंl इस पर कोई और विश्वास नहीं रखेगा कि आप समान हैं।' हाल ही में एक कार्यक्रम में कंगना रनौत ने महिला सशक्तिकरण पर यह भी कहा था कि महिलाएं सदा से ही शक्तिशाली रही हैं। उन्हें और सशक्त करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी माताओं ने उन सभी चीजों से हमें दूर रखा है या बचाए रखा है जिससे हमें खतरा था। जिससे इस बात का पता चलता है कि उन्हें इस बात की जानकारी दी कि उनकी क्षमता क्या है और वह क्या करने में सक्षम है। मुझे नहीं लगता महिलाओं को सशक्तिकरण की आवश्यकता है।महिलाओं को कमजोर दर्शाना कुछ नहीं बस एक प्रोपेगेंडा है।'

गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत ने फिल्म मणिकार्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थीl इसमें उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को दर्शाया हैl इस फिल्म में उनके अलावा अंकिता लोखंडे ने अहम भूमिका निभाई थी जो झलकारी बाई के किरदार में नजर आई थी। अंकिता लोखंडे ने इस फिल्म के साथ फिल्मों की उनकी यात्रा का शुभारम्भ किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ा का भी आंकड़ा पार किया था और यह फिल्म सफल फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था। 

यह भी पढ़ें: Women's day पर आया फिल्म कलंक से आलिया भट्ट का खूबसूरत लुक, रूप बनकर करेंगी घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.